अपडेटेड 8 March 2025 at 20:16 IST

Jammu Kashmir: साल 2021-24 के दौरान आए पर्यटकों में 13 प्रतिशत कश्मीर आए

केंद्र शासित प्रदेश का पिछले चार वर्षों में दौरा करने वाले कुल पर्यटकों में से लगभग 13 प्रतिशत पर्यटक कश्मीर आए हैं।

Follow :  
×

Share


Jammu Kashmir: साल 2021-24 के दौरान आए पर्यटकों में 13 प्रतिशत कश्मीर आए | Image: Pinterest

केंद्र शासित प्रदेश का पिछले चार वर्षों में दौरा करने वाले कुल पर्यटकों में से लगभग 13 प्रतिशत पर्यटक कश्मीर आए हैं। सरकारी आंकड़ों में दी गई जानकारी के अनुसार, पर्यटकों का अधिकांश हिस्सा जम्मू क्षेत्र में गया है। जम्मू और कश्मीर सरकार द्वारा विधानसभा में पेश आर्थिक समीक्षा रिपोर्ट 2024-25 के अनुसार, केंद्र शासित प्रदेश में 2021 से 2024 तक कुल 7,49,70,943 पर्यटक आए।

इस आंकड़े में धार्मिक पर्यटक भी शामिल

इस आंकड़े में धार्मिक पर्यटक भी शामिल हैं, जो जम्मू में माता वैष्णो देवी मंदिर और कश्मीर में अमरनाथ गुफा मंदिर जाते हैं। आंकड़ों से पता चलता है कि 7.49 करोड़ पर्यटकों में से 6,49,77,187 जम्मू गए, जबकि सिर्फ 99,93,756 कश्मीर घाटी आए। इसमें जम्मू का हिस्सा 86.66 प्रतिशत और कश्मीर का 13.33 प्रतिशत रहा है।

वर्ष 2021 में, जम्मू-कश्मीर में कुल 1,13,16,534 पर्यटक आए। इसमें से जम्मू में घरेलू, विदेशी और धार्मिक पर्यटकों सहित 1,06,50,757 पर्यटक गए, जबकि कश्मीर में 6,65,777 आगंतुक आए। वर्ष 2022 में, जम्मू-कश्मीर में पर्यटकों की संख्या 1,88,84,317 थी, जिनमें से 1,62,10,875 जम्मू गए, जबकि कश्मीर में 26,73,442 पर्यटक आए।

इसी तरह, वर्ष 2023 में प्रदेश में आए कुल 2,11,80,011 पर्यटकों में से 1,80,24,176 जम्मू और 31,55,835 कश्मीर आए। वर्ष 2024 में, 2,35,90,081 पर्यटक जम्मू-कश्मीर आए। इनमें से जम्मू में 2,00,91,379 और कश्मीर में 34,98,702 पर्यटक आए। साल 2024 में 5,11,922 यात्री कश्मीर में अमरनाथ गुफा मंदिर गए, जबकि 94,55,605 यात्री जम्मू में माता वैष्णो देवी मंदिर गए।

समीक्षा में कहा गया है कि पिछले चार वर्षों में जम्मू में घरेलू पर्यटक ज्यादा गए, जबकि कश्मीर में विदेशी पर्यटक ज्यादा आए। पिछले चार वर्षों में जम्मू-कश्मीर में विदेशी पर्यटकों की संख्या कई गुना बढ़ गई। प्रदेश में वर्ष 2021 में 1,650 पर्यटकों से वर्ष 2024 में यह संख्या 65,452 हो गई है।

ये भी पढ़ें - Kidney Stone: कहीं आपकी किडनी में तो पथरी नहीं? जानें कैसे करें जांच

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 8 March 2025 at 20:16 IST