BREAKING: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकी हमला, 2 गैर कश्मीरियों पर की फायरिंग; एक की मौत दूसरा घायल; सुरक्षा बलों का सर्च ऑपरेशन तेज

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के केलम इलाके में आतंकवादियों की गोलीबारी में एक मजदूर की मौत हो गई है।

 
Follow :
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम से आतंकी हमला | Image: ANI (File, Representative Image)

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम से आतंकी हमले की खबर सामने आई है। केलम इलाके में आतंकवादियों की गोलीबारी में एक मजदूर की मौत हो गई और दूसरा घायल है।

कुलगाम जिले में आतंकियों ने एक बार फिर गैर कश्मीरियों को निशाना बनाया है। केलम इलाके में आतंकियों ने दो गैर-कश्मीरी लोगों पर अचानक फायरिंग कर दी। इस हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। मृतक मजदूरी का काम करता था। 

J&K के कुलगाम में आतंकी हमला में एक मजदूर की मौत

J&K पुलिस ने आतंकी हमले की पुष्टि करते हुए बताया कि आतंकवादियों की गोलीबारी में एक बाहरी मजदूर की मौत हो गई। दूसरे घायल व्यक्ति को ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर ली है और हमलावरों का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

July 31, 2026

छत्तीसगढ़ का रहना वाला था मृतक

आतंकी हमले के शिकार लोगों की पहचान छत्तीसगढ़ के दीपक (मृतक) और भूपेंद्र कुमार (घायल) के तौर पर हुई है। घायल मजदूर को बेहतर के इलाज के लिए GMC अनंतनाग भेजा गया है। यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब महज एक दिन पहले 30 जुलाई को सुरक्षा बलों ने राजौरी जिले के जंगलों में आतंकियों के एक ठिकाने का भंडाफोड़ किया था।

सेना का सर्च ऑपरेशन जारी

सूत्रों के मुताबिक, आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा ने इस आतंकी हमले की जिम्मेदारी ली है। हमला रात करीब 8 से 8.30 बजे के बीच हुआ। स्थानीय लोगों ने बताया कि 3 से 4 राउंड फायरिंग की आवाजें सुनाई दी। हमले के बाद सुरक्षा बल आतंकियों की तलाश में बड़े पैमाने पर सर्च अभियान चला रहे हैं। जंगल के चप्पे-चप्पे को खंगाला जा रहा है। 

यह भी पढ़ें: 'जल्द फांसी...',ताहिर हुसैन की सजा पर बोले कपिल मिश्रा, AAP ने क्या कहा?

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 31 July 2026 at 21:35 IST