BREAKING: खूंखार आतंकी रफीक शेख जम्मू बस स्टैंड से अरेस्ट, 25 साल से था फरार; पुलिस ने ऐसे दबोचा

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने फरार आतंकवादी रफीक शेख को गिरफ्तार किया, जोकि सन 2000 से कई आतंकी घटनाओं में शामिल रहा।

 
Follow :
जम्मू-कश्मीर पुलिस की खुफिया शाखा | Image: ANI

Terrorist Rafiq Sheikh Arrested: जम्मू-कश्मीर पुलिस बड़ी कामयाबी मिली है। खुफिया शाखा CID ​​जम्मू ने एक गुप्त अभियान के तहत आतंकवादी रफीक शेख को गिरफ्तार कर लिया है। रफीक शेख को जम्मू शहर के बस स्टैंड से गिरफ्तार किया गया। वह सन 2000 की शुरुआत से ही कई आतंकी घटनाओं में शामिल रहा। जिसके बाद से ही लगभग 25 साल से पुलिस रफीक की तलाश में थी।

पुलिस ने बताया कि लोकेशन के बारे में बता चलने के बाद रातों रात रफीक को गिरफ्तार  पकड़ लिया गया। रफीक शेख भागने की कोशिश कर रहा था, तभी उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इस गिरफ्तारी से सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है और रफीक शेख के नेटवर्क के बारे में जानकारी इकट्ठा कर रही है।

पुंछ में 3 आतंकी समर्थक गिरफ्तार, 7 एके राइफल बरामद

तीन दिन पहले भी जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पुंछ में 3 आतंकवादी समर्थकों को गिरफ्तार किया। आतंकी समर्थकों के पास से पुलिस ने 7 एके राइफलें बरामद की हैं। इनमें से 4 पहले ही बरामद की गई थीं। इसके साथ ही बड़ी मात्रा में युद्ध की सामग्री बरामद की गई है। जम्मू जोन के आईजीपी ने पुलिस की कार्रवाई के बारे में जानकारी दी।

पुलिस ने आतंकी समर्थकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। पिछले कुछ महीनों में जम्मू पुलिस लगातार आतंकियों के सहयोगियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है और आतंकियों की मदद करने वाले कई लोग पकड़े गए हैं।

जन सुरक्षा अधिनियम (PSA) के तहत अपराधी गिरफ्तार

पुलिस ने एक कथित अपराधी को कड़े जन सुरक्षा अधिनियम (पीएसए) के तहत हिरासत में लिया गया। अरनिया के कल्याणा गांव निवासी अर्जुन कुमार उर्फ ​​"बिल्लू" एक दुर्दांत अपराधी है जिसका हिंसक और जघन्य अपराधों में संलिप्तता का इतिहास रहा है। पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है और आतंकी समर्थकों के नेटवर्क के बारे में जानकारी इकट्ठा कर रही है। सुरक्षा बल लगातार आतंकियों और उनके आकाओं के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : EXPLAINER/ ट्रंप की बातों में आया EU; भारत क्यों जरूरी है, ये भी बता दिया

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 19 September 2025 at 09:25 IST