जामिया यूनिवर्सिटी की आंदोलन में शामिल होने पहुंचे थे कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, पुलिस ने हिरासत में लिया, सपा नेता मोहिबुल्लाह की भी कस्‍टडी

जामिया मिलिया इस्लामिया विश्विद्यालय में छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर प्रदर्शन जारी है। इस बीच शुक्रवार को कांग्रेस MP इमरान मसूद और सपा नेता मोहिबुल्लाह नदवी भी प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचें, जिन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

 
Follow :
जामिया आंदोलन पर पुलिस एक्शन: इमरान मसूद और SP सांसद मोहिबुल्लाह हिरासत में | Image: ANI

दिल्ली की जामिया मिलिया इस्लामिया विश्विद्यालय में छात्रसंघ चुनाव होने की मांग को लेकर प्रदर्शन जारी है। शुक्रवार को छात्रों के प्रदर्शन में विपक्षी नेताओं की भी एंट्री हो गई। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद और समाजवादी पार्टी (SP) नेता मोहिबुल्लाह नदवी भी प्रदर्शन को समर्थन देने जामिया यूनिवर्सिटी पहुंचें। हालांकि, इस दौरान दिल्ली पुलिस के तुरंत कार्रवाई हुए दोनों नेताओं में हिरासत में ले लिया। इस बीच यूनिवर्सिटी में तनाव का माहौल देखते हुए आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

छात्रों की मांगें को बताया जायज-इमरान मसूद

इससे पहले हिरासत में लिए जाने से पहले कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि "छात्रों की मांगें जायज हैं। छात्र संघ को बहाल क्यों नहीं किया जा रहा है? ये छात्र देश का भविष्य हैं। देश के भविष्य को कुचलने की कोशिशें क्यों की जा रही हैं? “मैं अपने बच्चों के लिए अपनी जान भी दे सकता हूँ। ये मेरे बच्चे हैं और मेरे देश का भविष्य हैं।"

October 23, 2026

जामिया की दीवारों पर विवादित स्लोगन

वहीं, यूनिवर्सिटी परिसर में बीते दिनों दीवारों पर कई विवादित नारे लिखे हुए देखे गए। दीवारों पर पर 'फ्री कश्मीर' और 'फ्री शरजील इमाम' के नारे लिखे मिलने का मामला सामने आया है। इसके अलावा, RSS, एबीवीपी और वाइस चांसलर के खिलाफ भी स्लोगन लिखे देखे गए। हालांकि,  इन विवादित स्लोगन को लेकर अभी तक विश्वविद्यालय प्रशासन के तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

October 23, 2026

छात्र संघ चुनाव को लेकर स्टूडेंट अड़े

गौरतलब है कि यूनिवर्सिटी के छात्र पिछले कई दिनों से यूनिवर्सिटी में छात्रसंघ की मांग कर रहे हैं। इस दौरान यूनिवर्सिटी के छात्रों ने एकजुट होकर बड़ा मार्च निकाला। उनका कहना है कि विश्विद्यालय में छात्रसंघ चुनाव की प्रक्रिया बहाल हो।

इस बीच कैंपस में बढ़ते तनाव कोड देखते हुए एहतियात के तौर पर यूनिवर्सिटी के मेन गेट और आसपास के इलाकों में भारी तादाद में पुलिस बल और अर्ध सैनिक बलों की संख्या बढ़ा दी गई है। हालांकि, अभी तक विश्विद्यालय के अंदर से कोई भारी विरोध प्रदर्शन या अनहोनी की खबर नहीं है।

ये भी पढ़ें: 'फ्री कश्मीर, फ्री शरजील इमाम...', जामिया यूनिवर्सिटी की दीवारों पर विवादित स्लोगन के बाद बवाल, छात्र संघ चुनाव को लेकर स्टूडेंट कर रहे आंदोलन


 

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 23 October 2026 at 23:39 IST