अपडेटेड 14 March 2025 at 21:32 IST

Jaipur: नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या, आरोपी किशोरों की तलाश जारी

राजस्थान के डीग जिले के खोह थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को दो किशोरों ने एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और उसकी हत्या कर दी।

Follow :  
×

Share


Jaipur: नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या, आरोपी किशोरों की तलाश जारी | Image: AI / Representative Image

राजस्थान के डीग जिले के खोह थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को दो किशोरों ने एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और उसकी हत्या कर दी। थानाधिकारी महेंद्र शर्मा ने बताया कि मृतक किशोरी के परिजनों द्वारा दर्ज शिकायत के अनुसार पड़ोस में रहने वाले दो किशोरों ने लड़की (15 वर्ष) के साथ दुष्कर्म किया और उसकी हत्या कर दी।

शर्मा ने बताया कि

शर्मा ने बताया कि किशोरी की हत्या संभवत: गला दबाकर की गई है और वास्तविक कारण का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगा। उन्होंने बताया कि घटना के समय किशोरी घर में अकेली थी और परिजन किसी धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने गये थे।

शर्मा ने कहा कि जब परिजन घर लौटे तो किशोरी अचेत अवस्था में मिली और परिजन तुरंत उसे डीग अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया और पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

ये भी पढ़ें - 72 घंटे में तीन बार दहला पाकिस्तान, जुमे के दिन में मस्जिद में धमाका

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 14 March 2025 at 21:32 IST