जयपुर में 9 को रौंदने वाला उस्मान खान निकला कांग्रेस का जिला उपाध्यक्ष, 3 लोगों की मौत के बाद बवाल; फांसी की सजा की मांग

CCTV फुटेज में देखने मिला है कि तेज रफ्तार बेकाबू कार सामने से आ रही बाइक सवार के साथ पैदल चल रहे लोगों को रौंदते हुए निकल जाती है।

Follow :  
×

Share


जयपुर हिट एंड रन मामले का आरोपी उस्मान खान | Image: X

Jaipur Hit & Run Case: जयपुर हिट एंड रन मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। 9 लोगों को कुचलने वाले शख्स का कांग्रेस से कनेक्शन निकलकर आया है। इसके बाद मामले को लेकर सियासत गर्मा गई। BJP विधायक बालमुकुंद आचार्य ने कहा है कि वह आरोपी को फांसी दिलवाएंगे। उसके घर पर बुलडोजर भी चलाया जाएगा।

जयपुर में सोमवार को तेज रफ्तार बेकाबू कार ने 9 लोगों को कुचल दिया था। हादसे का शिकार हुए तीन लोगों की मौत हो चुकी है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया था। इसके बाद अब मामले में बड़ी जानकारियां सामने आई है।

पार्टी ने उस्मान खान को पद से हटाया

जयपुर में अपनी गाड़ी से 9 लोगों को कुचलने वाले उस्मान खान है कांग्रेस का जिला उपाध्यक्ष है। हालांकि हिट एंड रन का मामला सामने आने के बाद पार्टी ने उसे जिला कार्यकारिणी से निष्कासित कर दिया है। 

BJP IT सेल के अध्यक्ष अमित मालवीय ने घटना को लेकर कांग्रेस को घेरा। उन्होंने एक्स पर पोस्ट लिखा, "जयपुर में अपनी गाड़ी से 9 लोगों को कुचलने वाले व्यक्ति का नाम उस्मान खान है, जो कांग्रेस का जिला उपाध्यक्ष भी है। अब तक इस हादसे में एक महिला सहित तीन लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि छह अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं। कांग्रेस में ऐसे ही आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों की भरमार है, लेकिन जैसे ही उनका नाम लिया जाता है, ‘सेक्युलरिज़्म’ खतरे में पड़ जाता है।"

आरोपी को बचाने की कोशिश कर रही कांग्रेस- बालमुकुंद आचार्य

वहीं, घटना पर BJP विधायक बालमुकुंद आचार्य का भी बयान आया है। उन्होंने कहा कि आरोपी उस्मान हसन ने जानबूझकर ऐसा किया है। वह कांग्रेस का कार्यकर्ता है और उसे फांसी की सजा मिलनी चाहिए। मुझे अपनी सरकार, CM भजनलाल शर्मा पर पूरा भरोसा है कि इस (पीड़ित) परिवार को मुआवजा मिलेगा और साथ ही, इस दुर्घटना के लिए जिम्मेदार लोगों पर बुलडोजर चलाया जाएगा। आरोपी अमीन कागजी (कांग्रेस विधायक) का कार्यकर्ता है और वह उसे बचाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन हम उसे भागने नहीं देंगे। हम सुनिश्चित करेंगे कि उसे फांसी मिले।"

दहला देगा मौत का CCTV VIDEO

हिट एंड रन का यह घटना जयपुर के नाहरगढ़ इलाके में सोमवार (7 अप्रैल) रात में घटी। घटना में आए CCTV फुटेज में देखने मिल रहा है कि सफेद रंग की एक कार तेज रफ्तार में सामने से आ रही बाइक सवार के साथ पैदल चल रहे लोगों को रौंदते हुए निकल जाती है। इस दौरान ड्राइवर मौके से भाग जाता है, लेकिन बाद से में उसे पकड़ लिया गया। आरोपी ने 9 लोगों को कुचला, जिसमें से 3 की मौत हो गई है। शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी नशे में गाड़ी चला रहा था। पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में लेकर कार को जब्त कर लिया था।

हिट एंड रन के इस घटना को लेकर जयपुर में बवाल मच गया। लोगों ने इसके खिलाफ सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। नाहरगढ़ थाने के बाहर प्रोटेस्ट किया गया। इस दौरान गुस्साई भीड़ टायर जलाया और सड़कों पर आगजनी की गई। आरोपी उस्मान को फांसी की सजा देने की मांग उठ रही है। 

यह भी पढ़ें: भोले की नगरी वाराणसी में 'महापाप',चलती कार से लेकर होटल-गोदाम तक, 23 लोगों ने 6 दिनों तक किया युवती से गैंगरेप; मचा त्राहिमाम
 

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 8 April 2025 at 14:53 IST