अपडेटेड 10 April 2025 at 17:02 IST
तहव्वुर राणा को अमेरिका से घसीटकर ले आया भारत, अब पीएम मोदी के दोस्त ने कर दिया पूरा समर्थन; कहा- आतंक को हराने में बड़ा कदम
आतंकी तहव्वुर राणा के मामले पर इजरायल भारत के साथ खड़ा हुआ है। भारत में इजरायल के राजदूत रूवेन अजार ने अपना समर्थन व्यक्त किया।
Tahawwur Rana Extradition: 26/11 मुंबई आतंकी हमलों के आरोपी तहव्वुर राणा को भारत अमेरिका के घसीटकर ले आया है। तहव्वुर राणा ने अमेरिका में रहकर खूब पेंतरे चले, लेकिन भारत की दलीलों के आगे सब बेकार साबित हुआ। नतीजन अमेरिकी अदालतों के फैसले भारत के पक्ष में आते रहे। आखिरी फैसला भी जब भारत के पक्ष में रहा तो देश की एजेंसियां तहव्वुर राणा को पकड़कर ले आई हैं। इस पूरे मामले में अब भारत को इसके करीबी दोस्त इजरायल का समर्थन मिला है।
आतंकी तहव्वुर राणा के मामले पर इजरायल पूरी तरह से भारत के साथ खड़ा हो गया है। भारत में इजरायल के राजदूत रूवेन अजार ने 26/11 मुंबई आतंकी हमलों के आरोपी तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण के लिए अपना समर्थन व्यक्त किया और आतंकवादियों को न्याय के कटघरे में लाने में भारत की दृढ़ता की सराहना की।
इजरायली दूतावास ने बयान जारी किया
नई दिल्ली में इजरायली दूतावास की तरफ से जारी एक वीडियो में रूवेन अजार कहते हैं- '26 नवंबर 2008 को मुंबई में हुए भयानक और खौफनाक आतंकवादी हमलोंके अपराधियों में से एक (तहव्वुर राणा) के भारत को प्रत्यर्पण के बारे में सुनकर हम उत्साहित हैं। मैं आतंकवादियों को न्याय के कटघरे में लाने में भारत सरकार की दृढ़ता के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं।'
डैनियल कार्मोन ने भी भारत का साथ दिया
इसके पहले भारत में इजरायल के पूर्व राजदूत डैनियल कार्मोन ने भी तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण का स्वागत किया और इसे आतंकवाद के खिलाफ लंबी लड़ाई में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। डैनियल कार्मोन ने कहा- 'ये उन सभी लोगों के लिए एक बड़ी बात है जो यह मानते हैं कि आतंकवादियों से अंतिम क्षण तक लड़ा जाना चाहिए। ये जानते हुए कि भारत और मुंबई के लोगों के लिए यह आतंकवादी हमला कितना भयानक था, मैं समझता हूं कि यह एक बड़ी बात है।'
Published By : Dalchand Kumar
पब्लिश्ड 10 April 2025 at 17:02 IST