दिल्ली से लेकर रांची तक, 8 जगहों पर छापेमारी... ISIS का आतंकी आफताब गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस ने एक ISIS आतंकवादी को गिरफ्तार किया है, जिसके बाद देशभर में 12 से ज्यादा स्थानों पर छापेमारी की गई है। देश भर से आठ से ज्यादा संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है।
- भारत
- 2 min read
दिल्ली पुलिस ने एक ISIS आतंकवादी को गिरफ्तार किया है, जिसके बाद देशभर में 12 से ज्यादा स्थानों पर छापेमारी की गई है। देश भर से आठ से ज्यादा संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। मुख्य आरोपी आफताब मुंबई का रहने वाला है। रांची में भी एक संदिग्ध आतंकवादी, असहर दानिश, गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली पुलिस, झारखंड ATS, और रांची पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में यह गिरफ्तारी हुई है। फिलहाल गिरफ्तार किए गए सभी संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।
आपको बता दें कि रांची पहले भी आतंकियों के नेटवर्क का अड्डा बन चुका है। शहर से पहले भी संदिग्ध आतंकियों की गिरफ्तारी हुई है। आने वाले दिनों में इस मामले में कई बड़े खुलासे होने की संभावना है। पुलिस की तरफ से पूरे इलाके की जांच की जा रही है। इसके साथ ही पता लगाया जा रहा है कि संदिग्ध के साथ कोई और तो नहीं था।
लोअर बाजार थाना क्षेत्र में रह रहा था आतंकी
गिरफ्तार आतंकी रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र के इस्लामनगर स्थित तबरक लॉज में कमरा लेकर रह रहा था। दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल को इस आतंकी के बारे में जानकारी मिली थी। जिसके बाद झारखंड एटीएस के साथ समन्वय स्थापित कर लॉज में छापेमारी की गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। एटीएस और दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने लॉज से कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी जब्त किए हैं।
कमरे से केमिकल बरामद
दिल्ली पुलिस के स्पेसल सेल को लॉज के कमरे की जांच के दौरान कई आपत्तिजनक चीजे बरामद हुई है। स्पेशल सेल के द्वारा कुछ केमिकल, आपत्तिजनक दस्तावेज और नक्शे आदि बरामद किए गए हैं। झारखंड एटीएस के एसपी ऋषभ झा ने बताया कि दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल को मिले इनपुट पर यह रेड की गई है। जो भी दस्तावेज बरामद हुई है, जांच के बाद उसके बारे में जानकारी दी जाएगी।
Published By : Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड 10 September 2025 at 10:33 IST