Railway Ticket Booking: IRCTC की नई वेबसाइट से कैसे होगा टिकट बुक? स्टेप-बाइ-स्टेप जानिए पूरा प्रोसेस

भारतीय रेलवे से सफर करने वाले यात्रियों के लिए नई जानकारी सामने आई है। दरअसल, IRCTC ने अपनी नई वेबसाइट लॉन्च कर दी है। जिससे अब पुरानी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा, ट्रेन टिकट बुक करना हो जाएगा आसान, जानें कैसे?

 
Follow :
भारतीय रेलवे ने IRCTC की नई वेबसाइट की लॉन्च, अब मिनटों में बुक होगी टिकट | Image: irctc.co.in

IRCTC 5 Steps Ticket  Booking: भारतीय रेलवे यात्रियों के लिए नई जानकारी की खबर सामने आई है। IRCTC ने अपनी नई वेबसाइट लॉन्च कर दी है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के निर्देश पर तैयार ये प्लेटफॉर्म पुरानी समस्याओं जैसे स्लो लोडिंग, बार-बार कैप्चा भरना और पॉप-अप्स को दूर करने के लिए बनाया गया है। अब टिकट बुकिंग तेज, सरल और यूजर-फ्रेंडली हो गई है।

ये अपडेट MNIT जयपुर के छात्रों की शिकायतों के बाद आया है। छात्रों ने कैप्चा और स्लो स्पीड की समस्या बताई थी, जिस पर मंत्री ने तुरंत 30 दिन में नई साइट बनाने के निर्देश दिए। 15 जुलाई के आसपास लॉन्च हुई साइट की क्षमता अब काफी बढ़ गई है, साथ ही अब टिकट बुक करना पहले से और आसान बन जाएगा।

5 आसान स्टेप्स में टिकट बुक करें

Step 1: लॉगिन करें: नई IRCTC वेबसाइट खोलें। अपना यूजर आईडी और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें। नए यूजर्स पहले रजिस्ट्रेशन कर लें। 
Step 2: यात्रा डिटेल्स भरें: From और To स्टेशन चुनें, यात्रा की तारीख और क्लास (स्लीपर, AC ) सिलेक्ट करें। Search Trains पर क्लिक करें।
Step 3: ट्रेन चुनें : उपलब्ध ट्रेनों की लिस्ट में सीट उपलब्धता, किराया और समय देखकर अपनी पसंद की ट्रेन चुनें। नई साइट पर एक स्क्रीन पर ही सभी क्लास की उपलब्धता दिखती है।
Step 4: यात्री जानकारी भरें: यात्रियों का नाम, उम्र, जेंडर और मोबाइल नंबर डालें। जरूरत हो तो ट्रैवल इंश्योरेंस चुनें।
Step 5: पेमेंट और टिकट डाउनलोड करें: UPI, नेट बैंकिंग, कार्ड या बाकी किसी भी ऑप्शन से पेमेंट करें। सफल होने पर मिनटों में आपका ई-टिकट तैयार हो जाएगा, इसे डाउनलोड कर लें।

तत्काल बुकिंग अब और तेज

नई वेबसाइट तत्काल के लिए खासतौर पर और बेहतर बनाई गई है। है। नई वेबसाइट 1.5 लाख टिकट बुकिंग प्रति मिनट हैंडल कर सकती है, जबकि पहले ये सिर्फ 32,000 तक हैंडल कर पाती थी। बैकएंड PRS सिस्टम भी अपग्रेड हो गया है, जिससे पीक टाइम पर क्रैश या डिले की समस्या कम होगी।  

लाखों यात्री रोज IRCTC पर निर्भर होकर टिकट बुकिंग करते हैं। ये अपडेट उन्हें राहत देगा, खासकर त्योहारों और पीक सीजन में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। हालांकि, पूरी तरह सफलता तभी होगी जब सर्वर लोड टेस्टिंग सही रही। रेलवे यात्रियों को सलाह देता है कि ऑफिसियल वेबसाइट ही इस्तेमाल करें और एजेंटों से सावधान रहें।   

यह भी पढ़ें: Vikram-1 Launch: PM मोदी ने फोन कर दी बधाई, जानें स्काईरूट टीम क्या बोली

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 18 July 2026 at 15:00 IST