Vikram-1 Launch: PM मोदी ने फोन कर दी बधाई, तो बोले स्काईरूट के CEO- 'आपका लिखा वंदे मातरम अब अंतरिक्ष में', जानिए और क्या हुई बात

Vikram-1 Launch: प्रधानमंत्री मोदी ने विक्रम-1 के लॉन्च होने पर स्काईरूट टीम को फोन करके बधाई दी। टीम ने उत्साहित होकर पीएम मोदी को जानकारी दी कि, 'आपका लिखा वंदे मातरम अब अंतरिक्ष में है', जानें और क्या कुछ बातचीत हुई, पूरी खबर पढ़ें

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
PM मोदी ने फोन कर दी बधाई, तो बोले स्काईरूट के CEO
PM मोदी ने फोन कर दी बधाई, तो बोले स्काईरूट के CEO | Image: @SkyrootA

Vikram-1 Launch:  आज का दिन भारत के लिए ऐतिहासिक है, क्योंकि भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट आज सफलतापूर्वक लॉन्च हो गया है। ऐसे में भारत के निजी अंतरिक्ष क्षेत्र में एक सुनहरा पल दर्ज हो गया है। लॉन्च की सफलता की खबर मिलते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्काईरूट टीम को फोन कर बधाई दी। 

PM मोदी से स्काईरूट के CEO ने क्या कहा? 

PM मोदी से फोन पर बात करते हुए स्काईरूट टीम ने कहा कि, 'आपका लिखा वंदे मातरम अब अंतरिक्ष में है', ये सुनकर प्रधानमंत्री गदगद हो उठे और उन्होंने उत्साह के साथ कहा कि, 'हां मैंने लॉन्च होते हुए देखा' पीएम मोदी ने पूरी टीम की मेहनत की सराहना की और इसे युवाओं की प्रतिभा की जीत बताया।

PC : @SkyrootA

‘विक्रम-1’ अंतरिक्ष के लिए भरी उड़ान 

आंध्र प्रदेश के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से 'विक्रम-1' को लॉन्च किया गया। बतादें ये भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट है, जिसे पूरी तरह से भारतीय इंजीनियरों ने बनाया है। ये लॉन्चिंग आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से दोपहर 12 बजकर 5 मिनट पर हुई। पहले लॉन्चिंग का टाइम 11:30 रखा गया था, लेकिन लॉन्चिंग से ठीक 5 पहले काउंटडाउन रोक दिया गया। 

दोपहल 12 बजकर 5 मिनट पर विक्रम-1 लॉन्च किया गया

इसके बाद फिर से काउंटडाउन दोबारा शुरू हुआ और ठीक 12:05 पर विक्रम-1 को लॉन्च किया गया। इसके बाद विक्रम-1 ने श्रीहरिकोटा से अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरी। ये पल पूरे भारत के लिए गर्व का पल था। कंपनी के संस्थापक पवन कुमार चंदना ने इसे निजी क्षेत्र के लिए नया अध्याय बताया। आज का दिन सिर्फ एक लॉन्च नहीं, बल्कि भारत के स्पेस इकोसिस्टम की नई शुरुआत है। ISRO के बाद निजी कंपनियों का ये  सफर देश को वैश्विक स्पेस पावर बनाने की दिशा में मजबूत कदम है। देशभर में इस सफलता पर खुशी का माहौल है। पूरे देश में स्काईरूट टीम की तारीफ हो रही है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट 'विक्रम-1' की सफल लॉन्‍चिंग

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड