श्रीनगर एयरपोर्ट पर हादसा, लैंडिंग के दौरान IndiGo फ्लाइट का ब्रेक सिस्टम हुआ फेल, खंभे से टकराया विमान फिर... VIDEO
श्रीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर नवी मुंबई से आई इंडिगो की फ्लाइट पार्किंग के दौरान खंभे से टकरा गई। टक्कर के विमान का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे का VIDEO भी सामने आया है।
- भारत
- 2 min read
श्रीनगर एयरपोर्ट पर पर शुक्रवार सुबह एक घटना से यात्रियों में हड़कंप मच गई। नवी मुंबई से आ रही इंडिगो की फ्लाटट लैंडिंग के दौरान एक खंभे से टकरा गई। टक्कर के बाद विमान का अगला हिस्सा टूट गया। खैरियत रही कि हादसे में किसी यात्री को नुकसान नहीं हुआ। हादसे का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि विमान सीधे खंभे में जाकर टक्कर मार दी।
श्रीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर नवी मुंबई से आई इंडिगो की फ्लाइट 6E 225 (विमान नंबर VT-NOG) जब बे नंबर-6 पर पार्क होने जा रही थी, तभी वह विजुअल डॉकिंग गाइडेंस सिस्टम (VDGS) के एक खंभे से टकरा गई। घटना के तुरंत बाद यात्रियों और क्रू को मैनुअल सीढ़ियों की मदद से सुरक्षित उतार लिया गया। एयरपोर्ट अधिकारियों ने पुष्टि की कि विमान में सवार सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित हैं और किसी को चोट नहीं आई है।
एयरपोर्ट पर खंभे से टकराया विमान
घटना करीब सुबह 9 बजे की बताई जा रही है। पार्किंग की प्रक्रिया के दौरान विमान VDGS पोल से टकरा गया। बता दें कि VDGS सिस्टम विमान को सही जगह पर सुरक्षित तरीके से लाने में मदद करता है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, पार्किंग के समय विमान का ब्रेंक सिस्टम फेल हो गया जिससे वो रुक नहीं पाया। हालांकि,IndiGo की तरफ से घटना के कारणों की अभी जानकारी नहीं दी गई है।
विमान सवार सभी यात्री सुरक्षित
श्रीनगर एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया, यात्री और चालक दल के सभी सदस्य पूरी तरह सुरक्षित रहे। किसी को कोई चोट नहीं आई। हवाई अड्डे का संचालन सामान्य रूप से जारी है और बाकी उड़ानें तय समय पर ही चल रही हैं। अधिकारियों ने इसे एक मामूली घटना बताया है। उन्होंने कहा कि इसकी सटीक वजह और परिस्थितियों की जांच निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार की जा रही है। जांच पूरी होने तक कोई अंतिम निष्कर्ष नहीं निकाला जा रहा।
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 4 September 2026 at 13:37 IST