BREAKING: टेकऑफ होने वाला था इंडिगो विमान, तभी एयरक्राफ्ट से निकलने लगा धुआं; यात्रियों में मची अफरातफरी
बेंगलुरु एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टल गया। रिपोर्ट्स के अनुसार, टेकऑफ से पहले IndiGo फ्लाइट के केबिन में धुआं भर गया, जिससे यात्रियों में अफरातफरी मच गई।
बेंगलुरु एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टल गया। रिपोर्ट्स के अनुसार, टेकऑफ से पहले IndiGo फ्लाइट के केबिन में धुआं भर गया, जिससे यात्रियों में अफरातफरी मच गई।
आपको बता दें कि इस घटना के बाद इंडिगो ने तुरंत एक्शन लिया और यात्रियों को विमान से बाहर निकाला गया।
इंडिगो ने क्या कहा?
IndiGo के एक प्रवक्ता ने कहा, “26 मई 2026 को, जब Bengaluru से Chennai जाने वाली IndiGo की फ्लाइट 6E 6017 उड़ान भरने के लिए रनवे की ओर बढ़ रही थी, तभी विमान में धुआं देखा गया। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, तुरंत ही यात्रियों को विमान से बाहर निकाला गया और सभी संबंधित अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई। सभी यात्री और क्रू सदस्य सुरक्षित हैं और उन्हें टर्मिनल पर पहुंचा दिया गया है, जहां हमारी टीमें उनकी देखभाल कर रही हैं ताकि उनकी सुरक्षा और आराम सुनिश्चित किया जा सके। इस फ्लाइट के संचालन के लिए एक वैकल्पिक विमान की व्यवस्था की गई है, जो जल्द ही उड़ान भरेगा; साथ ही, यात्रियों का इंतजार आसान बनाने के लिए उन्हें जलपान भी परोसा जा रहा है।”
Published By : Kunal Verma
पब्लिश्ड 26 May 2026 at 20:47 IST