अपडेटेड 13 March 2026 at 20:05 IST
Iran Israel War: जंग के बीच आई खुशखबरी... होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों को हरी झंडी, ईरान बोला- भारत हमारा दोस्त, 2-3 घंटे में...
Iran India Relations : ईरान ने मध्य पूर्व तनाव के बीच भारत के जहाजों को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से सुरक्षित गुजरने की गारंटी दी है। ईरानी राजदूत ने कहा कि भारत हमारा दोस्त है और दोनों के हित समान हैं। यह फैसला जल्द लागू होगा।
India Iran Friendship : मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच एक अच्छी खबर भारत के लिए आई है। ईरान ने भारत के जहाजों को Strait of Hormuz से सुरक्षित गुजरने की इजाजत दे दी है। ईरान के भारत स्थित राजदूत मोहम्मद फतह अली (Mohammad Fathali) ने कहा कि भारत उनका दोस्त है और दोनों देशों के हित क्षेत्र में एक जैसे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि यह फैसला जल्द ही लागू हो जाएगा, शायद अगले दो-तीन घंटों में।
होर्मुज स्ट्रेट में समुद्री सुरक्षा को लेकर चिंता के बीच भारत के लिए यह बड़ी राहत भरी खबर है। ईरान के राजदूत मोहम्मद फतहाली ने शु्क्रवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान संकेत दिया कि भारत को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से सुरक्षित रास्ता मिल सकता है। उन्होंने भारत को ईरान का दोस्त बताया।
क्या है Strait of Hormuz?
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज दुनिया का सबसे महत्वपूर्ण समुद्री रास्ता है। यह फारस की खाड़ी को अरब सागर से जोड़ता है। यहां से ज्यादातर तेल और गैस का निर्यात होता है। दुनिया का लगभग 20% तेल इसी रास्ते से गुजरता है। अगर यह रास्ता बंद हो जाए तो तेल की कीमतें आसमान छू सकती हैं और पूरी दुनिया और भारत की अर्थव्यवस्था को बड़ा नुकसान हो सकता है।
हाल ही में इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध चल रहा है। हमलों और जवाबी कार्रवाइयों से इस क्षेत्र में अस्थिरता फैल गई है। कई भारतीय व्यापारी जहाज इस रास्ते से फंसे हुए हैं। भारत सरकार ने तुरंत कदम उठाया और ईरान से बातचीत शुरू की। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने ईरानी अधिकारियों से संपर्क किया।
"भारत हमारा दोस्त"
दिल्ली में पत्रकारों से घिरे हुए ईरान के राजदूत मोहम्मद फतह अली ने कहा, “भारत हमारा दोस्त है। आप इसे दो-तीन घंटों में देख लेंगे। हम मानते हैं कि ईरान और भारत के क्षेत्रीय हित समान हैं।” भारत ईरान से इस मुद्दे पर लगातार संपर्क में है।
भारत की कूटनीति क्यों कामयाब हुई?
भारत और ईरान के रिश्ते पुराने हैं। चाबहार बंदरगाह परियोजना से दोनों देश व्यापार बढ़ा रहे हैं। ईरान भारत का बड़ा तेल सप्लायर है। ऐसे में, भारत ने अपनी दोस्ती का फायदा उठाया। अमेरिका और इजरायल के साथ भी भारत के अच्छे संबंध हैं, लेकिन ईरान से बातचीत जारी रखी। यह संतुलित नीति भारत को मजबूत बनाती है।
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 13 March 2026 at 19:49 IST