Indian Railways: स्टैच्यू ऑफ यूनिटी और चार ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कराएगी भारत गौरव ट्रेन, EMI की भी सुविधा; जानें बुकिंग और खर्च की पूरी जानकारी
धार्मिक यात्रा के शौकीनों के लिए भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (IRCTC) ने एक बेहतरीन तोहफा पेश किया है। IRCTC ने 'भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन' के तहत दो बेहद खास और बजट-फ्रेंडली टूर पैकेज लॉन्च किए हैं। इन पैकेजों का मकसद देश के प्रमुख तीर्थ स्थलों के दर्शन को आसान और आरामदायक बनाना है।
- भारत
- 3 min read
अगर आप इस सावन और त्योहारों के मौसम में परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की सोच रहे हैं, तो भारतीय रेलवे आपके लिए एक बेहतरीन मौका लेकर आया है। आईआरसीटीसी (IRCTC) ने 'भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन' के तहत दो बेहद खास और बजट-फ्रेंडली टूर पैकेज लॉन्च किए हैं।इन पैकेजों के जरिए आप दक्षिण भारत के प्रसिद्ध मंदिरों और देश के चार पवित्र ज्योतिर्लिंगों के साथ-साथ स्टैच्यू ऑफ यूनिटी की सैर भी कर सकते हैं। आइए जानते हैं इन दोनों पैकेजों की पूरी जानकारी:
पहला पैकेज-दक्षिण भारत के देव दर्शन (11 रातें / 12 दिन)
यह यात्रा उन लोगों के लिए बेहतरीन है जो दक्षिण भारत के भव्य मंदिरों को देखना चाहते हैं। यह टूर 31 जुलाई से 11 अगस्त 2026 तक चलेगा। 12 दिनों के इस सफर में आपको इन पवित्र जगहों पर ले जाया जाएगा:
तिरुपति बालाजी
रामनाथस्वामी मंदिर (रामेश्वरम)
मीनाक्षी मंदिर (मदुरै)
कन्याकुमारी
मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग
दूसरा पैकेज चार ज्योतिर्लिंग और स्टैच्यू ऑफ यूनिटी (9 रातें / 10 दिन)
अगर आप भगवान शिव के ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करना चाहते हैं, तो यह पैकेज आपके लिए है। 17 अगस्त से 26 अगस्त 2026 तक चलने वाले इस 10 दिनों के सफर में आपको इन जगहों के दर्शन कराए जाएंगे:
महाकालेश्वर और ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग
नागेश्वर और सोमनाथ ज्योतिर्लिंग
द्वारकाधीश मंदिर और भेंट द्वारका
सिग्नेचर ब्रिज और स्टैच्यू ऑफ यूनिटी
कहां से पकड़े ट्रेन?
यह स्पेशल ट्रेन उत्तर प्रदेश के गोरखपुर स्टेशन से चलेगी। यात्रियों की सुविधा के लिए यूपी और मध्य प्रदेश के कई बड़े स्टेशनों पर ट्रेन में चढ़ने और उतरने की सुविधा दी गई है। आप इन स्टेशनों से ट्रेन पकड़ सकते हैं।
गोरखपुर, मनकापुर, अयोध्या कैंट, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, रायबरेली, लखनऊ, कानपुर, झांसी और ललितपुर।
केज में आपको क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी?
IRCTC ने इस यात्रा को हर वर्ग के बजट के हिसाब से तैयार किया है। इसमें आपको ये सुविधाएं मिलेंगी।
आप अपनी पसंद और बजट के अनुसार स्लीपर (Sleeper), 3 AC या 2 AC क्लास में टिकट बुक कर सकते हैं।
यात्रा के दौरान आपको सुबह का नाश्ता, दोपहर का खाना और रात का खाना पूरी तरह शुद्ध शाकाहारी मुफ्त मिलेगा।
रेलवे स्टेशन से मंदिरों और पर्यटन स्थलों तक आने-जाने के लिए बस की सुविधा भी इसी पैकेज में शामिल है।
बुकिंग कैसे करें?
इस यात्रा पर जाने के लिए सरकारी कर्मचारियों को एलटीसी (LTC) की सुविधा मिलेगी। वहीं, बजट की चिंता दूर करने के लिए आम यात्रियों के लिए ईएमआई (EMI) का विकल्प भी दिया गया है, यानी आप आसान किस्तों में पैसे चुका सकते हैं।
| टूर पैकेज | स्लीपर क्लास | 3 AC क्लास | 2 AC क्लास |
| दक्षिण भारत यात्रा | ₹23,560 | ₹39,100 | ₹51,760 |
| चार ज्योतिर्लिंग यात्रा | ₹18,380 | ₹29,570 | ₹38,870 |
Published By : Aarya Pandey
पब्लिश्ड 13 July 2026 at 11:09 IST