पेट्रोल पंपों पर नहीं मिल रहा मनमाना तेल? इंडियन ऑयल और हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने सर्कुल जारी कर बताया क्या है सच्चाई

देश में बढ़ती अफवाहों के बीच ईंधन की कमी एवं आपूर्ति को लेकर इंडियन ऑयल और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने बयान जारी करते हुए कहा कि देश भर में आपूर्ति संचालन सुचारू रूप से जारी है और ईंधन की कोई कमी नहीं है।

Follow :  
×

Share


क्या सच में कम पड़ गया पेट्रोल? IOC और HPCL ने दी सफाई | Image: Social media

होर्मुज स्ट्रेट के बीच देश में ईंधन की खपत में संयम बरतने के पीएम मोदी की अपील के बाद देश भर में ईंधन की उपलब्धता पर एक बार फिर से चर्चा गर्म हो गई है। इस बीच ईंधन कमी की को लेकर कई जगहों पर पेट्रोल पंप में तेल खत्म होने की भी खबरें आ रही हैं। बताया जा रहा है कि कई पेट्रोल पंप पर 'नो स्टॉक' का भी बोर्ड लग गया है। 

इस बीच ईंधन की कमी एवं आपूर्ति को लेकर इंडियनऑयल और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) ने बयान जारी किया है। इंडियन ऑयल ने बयान जारी करते हुए कहा 'खुदरा नेटवर्क में ईंधन की आपूर्ति स्थिर बनी हुई है। देश भर में आपूर्ति संचालन सुचारू रूप से जारी है।' वहीं, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने कहा 'ईंधन की कमी एवं आपूर्ति बाधित होने संबंधी रिपोर्ट भ्रामक हैं और रिटेल आउटलेट्स पर ईंधन आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है तथा नियमित रिप्लेसमेंट और निर्बाध संचालन सुनिश्चित किया जा रहा है।'

इंडियन ऑयल ने क्या कहा?

देश में कम होती ईंधन आपूर्ति अफवाहों के बीच इंडियन ऑयल ने एक्स पर कहा 'इंडियन ऑयल के खुदरा नेटवर्क में ईंधन की आपूर्ति स्थिर बनी हुई है। देश भर में आपूर्ति संचालन सुचारू रूप से जारी है। इंडियन ऑयल देश भर में विश्वसनीय ईंधन उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।'

आगे कहा 'ग्राहकों से अनुरोध है कि वे घबराकर खरीदारी न करें और सटीक जानकारी के लिए केवल इंडियन ऑयल के आधिकारिक संचार चैनलों पर ही भरोसा करें।' हालांकि, उसने यह भी कहा कि वाणिज्यिक उपभोक्ताओं के खुदरा ईंधन दुकानों की ओर रुझान बढ़ने से भी मांग पर अतिरिक्त दबाव बना है।'

HPCL ने ईंधन की कमी पर क्या कहा?

हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) ने बयान जारी करते हुए कहा 'HPCL यह स्पष्ट करना चाहता है कि ईंधन की कमी एवं आपूर्ति बाधित होने संबंधी रिपोर्ट भ्रामक हैं और वास्तविक स्थिति को प्रतिबिंबित नहीं करती हैं। HPCL के रिटेल आउटलेट्स पर ईंधन आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है तथा नियमित रिप्लेसमेंट और निर्बाध संचालन सुनिश्चित किया जा रहा है।'

अफवाह खबरों से बचने की अपील

HPCL ने एक्स पोस्ट में अफवाह खबरों से बचने की भी सलाह दी। पोस्ट में लिखा 'ग्राहकों से अनुरोध है कि वे घबराहट में खरीदारी न करें तथा सोशल मीडिया और टीवी प्लेटफॉर्म पर प्रसारित अफवाहों एवं अप्रमाणित संदेशों पर ध्यान न दें। सही जानकारी के लिए केवल आधिकारिक स्रोतों पर ही भरोसा करें।' 

ये भी पढ़ें: CM सुवेंदु के PA हत्याकांड में बड़ी कामयाबी; पुलिस ने एक और आरोपी को किया गिरफ्तार, 5वें को छोड़ा; जानिए क्यों किया ऐसा
 

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 21 May 2026 at 19:03 IST