CM सुवेंदु के PA हत्याकांड में बड़ी कामयाबी; पुलिस ने एक और आरोपी को किया गिरफ्तार, 5वें को छोड़ा; जानिए क्यों किया ऐसा

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के PA हत्याकांड मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने इस मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है, हालांकि इस बीच इस मामले में गिरफ्तार राज सिंह को पुलिस ने रिहा कर दिया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
suvendu adhikari pa murder case
CM सुवेंदु के PA हत्याकांड में बड़ी कामयाबी | Image: Social media

Suvendu Adhikari PA Chandranath Murder:  पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की हत्या के मामले में सीबीआई को बड़ी कामयाबी मिली है। सीबीआई ने रथ हत्या मामले में अब एक और गिरफ्तारी की है। रिपोर्ट के अनुसार सीबीआई और उत्तर प्रदेश पुलिस ने एजेंसी द्वारा साझा की गई सूचना के आधार पर चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में यह छठी गिरफ्तारी है। 

वहीं, चंद्रनाथ रथ हत्या मामले में राज सिंह नामक युवक की 5वीं गिरफ्तारी हुई थी, लेकिन समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक स्थानीय पुलिस द्वारा गलत तरीके से गिरफ्तार किए गए राज सिंह को रिहा करवा लिया है। सीबीआई ने पाया कि राज सिंह इस मामले में शामिल नहीं थे।

चंद्रनाथ रथ हत्या मामले में छठी गिरफ्तारी

मिली जानकारी के अनुसार सीबीआई और उत्तर प्रदेश पुलिस ने एजेंसी द्वारा साझा की गई सूचना के आधार पर चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। सीबीआई सूत्रों के अनुसार, आरोपी पर शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और ऑपरेशन के दौरान हथियार भी बरामद किए गए हैं।

पुलिस ने राज सिंह को छोड़ा

गौरतलब है कि चंद्रनाथ रथ मामले में पुलिस ने 5वें आरोपी के रूप में राज सिंह को पी के बलिया से गिरफ्तार किया गया था, लेकिन पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया है। मिली जानकारी के अनुसार सीबीआई ने चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में स्थानीय पुलिस द्वारा गलत तरीके से गिरफ्तार किए गए राज सिंह को रिहा करवा लिया है। सीबीआई ने स्वयं अदालत में एक आवेदन दायर कर कहा था कि राज सिंह का इस मामले में कोई संलिप्तता नहीं है। अपनी स्वयं की जांच के बाद, सीबीआई ने पाया कि राज सिंह इस मामले में शामिल नहीं थे।

Advertisement

बंगाल चुनाव के दो दिन बाद हुई थी हत्या

पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम आने के 2 दिन बाद यानी 6 मई को सीएम सुवेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी। उनकी कार रुकवाकर कई राउंड फायर किया गया था। चंद्रनाथ रथ के सीने में गोलियां लगी थीं। इस घटना के बाद सीबीआई को मामले की जांच सौंपी गई थी।

ये भी पढ़ें: CM की कुर्सी गंवाने के बाद भी ममता बनर्जी के कम नहीं हुए तेवर, कहा- दिल्ली में BJP सरकार ज्यादा दिन नहीं चलेगी, भाजपा ने किया पलटवार
 

Advertisement
Published By:
 Sahitya Maurya
पब्लिश्ड