भारत ने नौसैनिक जलपोत-रोधी मिसाइल का सफल उड़ान परीक्षण किया

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) और भारतीय नौसेना ने ओडिशा स्थित चांदीपुर की एकीकृत परीक्षण रेंज (आईटीआर) से अपनी तरह की पहली नौसैनिक जलपोत-रोधी मिसाइल (एनएएसएम-एसआर) का सफल उड़ान परीक्षण किया।

 
Follow :
भारत ने नौसैनिक जलपोत-रोधी मिसाइल का सफल उड़ान परीक्षण किया | Image: Eastern Command , Indian Navy

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) और भारतीय नौसेना ने ओडिशा स्थित चांदीपुर की एकीकृत परीक्षण रेंज (आईटीआर) से अपनी तरह की पहली नौसैनिक जलपोत-रोधी मिसाइल (एनएएसएम-एसआर) का सफल उड़ान परीक्षण किया। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।उन्होंने बताया कि मंगलवार को किए गए परीक्षण में भारतीय नौसेना के ‘सी किंग हेलीकॉप्टर’ से मिसाइल प्रक्षेपित की गई, जिसने पोत के लक्ष्य के संबंध में अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मिसाइल के सफल परीक्षण के लिए डीआरडीओ और भारतीय नौसेना को बधाई दी।अधिकारियों ने कहा, ‘‘परीक्षणों ने मिसाइल की क्षमता को सिद्ध कर दिया है और इसने अपनी अधिकतम मारक सीमा पर ‘समुद्र-स्किमिंग मोड’ में एक छोटे जहाज के लक्ष्य पर सीधा प्रहार किया। 

क्या है मिसाइल की खुबियां

यह मिसाइल लक्ष्य साधने के लिए स्वदेशी ‘इमेजिंग इन्फ्रा-रेड सीकर’ का उपयोग करती है।’’ उन्होंने कहा कि उड़ान के दौरान पुनः लक्ष्य निर्धारण के लिए तस्वीरें सीधे पायलट तक वापस भेजने के संबंध में किया गया परीक्षण भी सफल रहा है।

 

यह भी पढ़ें: खतरनाक होगा बर्ड फ्लू? अमेरिका में मुर्गियों से इंसानों में फैली बीमारी

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 26 February 2025 at 23:36 IST