Bird flu: कोरोना जैसा खतरनाक हो जाएगा बर्ड फ्लू? अमेरिका में मुर्गियों के जरिए इंसानों में फैली बीमारी, 2 अस्पताल में भर्ती
बीते कुछ समय से इंसानों में भी बर्ड फ्लू के कई केस सामने आए हैं। हाल ही में अमेरिका में 2 लोगों इस वायरस से संक्रमित पाए गए।
- अंतरराष्ट्रीय न्यूज
- 2 min read

Bird Flu Cases: कोरोना के बाद अब बर्ड फ्लू दुनिया की टेंशन बढ़ाने लगा है। इसके मामले तेजी से बढ़ते जा रहे है। खासतौर पर बर्ड फ्लू के मामलों में इजाफा देखने को मिल रहा है। इतना ही नहीं यहां इंसानों में भी बर्ड फ्लू के मामले सामने आ रहे है, जिसके चलते चिंता बढ़ने लगी है।
आमतौर पर बर्ड फ्लू वायरस पक्षियों या जानवरों में ही फैलता है। हालांकि बीते कुछ समय से इंसानों में भी इसके कई केस सामने आए हैं। हाल ही में अमेरिका में 2 लोगों इस वायरस से संक्रमित पाए गए, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराने की नौबत आ पड़ी।
दोनों मुर्गी पालन का करते थे काम
US सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (CDC) के मुताबिक अमेरिका के वायोमिंग और ओहियो से दो लोगों में H5N1 बर्ड फ्लू के मामले मिले। बर्ड फ्लू के चलते इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों मरीजों को सांस से जुड़ी समस्याएं हुई थीं। फिलहाल ओहिया के बर्ड फ्लू से संक्रमित हुए मरीज को छुट्टी दे दी गई है। वहीं, दूसरा मरीज अब भी अस्पताल में एडमिट है। जिन दो लोगों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई, दोनों ही मुर्गी पालन का काम करते थे।
इंसानों से इंसानों में फैलने का नहीं आया कोई मामला
CDC के रिपोर्ट बताती है कि अमेरिका में अब तक बर्ड फ्लू के 70 मामलों की सामने आ चुके है। एक व्यक्ति की मौत भी बर्ड फ्लू से मौत हुई। इस बीच राहत की बात ये है कि बर्ड फ्लू के इंसानों से इंसानों में फैलने की अबतक कोई घटना सामने नहीं आई है। संक्रमित पक्षियों के संपर्क में आने से ही फिलहाल इंसानों में यह वायरस फैला है।
Advertisement
क्या है बर्ड फ्लू और इसके लक्षण?
बर्ड फ्लू, जिसे एवियन इन्फ्लूएंजा भी कहा जाता है, एक प्रकार का वायरस है जो पक्षियों में पाया जाता है। पक्षियों में होने वाला एक संक्रामक वायरल रोग है। यह जंगली और पालतू दोनों तरह के पक्षियों में फैलता है। कभी-कभी यह इंसानों को भी संक्रमित करता है।
बर्ड फ्लू के लक्षण हल्के से लेकर गंभीर तक हो सकते हैं। ये लक्षण इस प्रकार हैं: आंखें का लाल होना, खांसी, गले में खराश, बुखार, थकान, मांसपेशियों में दर्द, सांस लेने में तकलीफ, सिरदर्द और दस्त।