भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट 'विक्रम-1' की सफल लॉन्‍चिंग, श्रीहरिकोटा से अंतरिक्ष के लिए भरा उड़ान, भारत के लिए गर्व का पल

भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट 'विक्रम-1' श्रीहरिकोटा से सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया है। स्काईरूट एयरोस्पेस की ये ऐतिहासिक उपलब्धि है, क्योंकि 'विक्रम-1' को पूरी तरह से भारतीय इंजीनियरों ने बनाया है। पढ़ें पूरी खबर

 
Follow :
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट 'विक्रम-1' लॉन्च | Image: @SkyrootA

Vikram 1 Launch: भारत के अंतरिक्ष इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। हैदराबाद की स्पेस-टेक कंपनी स्काईरूट एयरोस्पेस का विक्रम-1 रॉकेट सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया है। आंध्र प्रदेश के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से 'विक्रम-1' को लॉन्च किया गया। बतादें ये भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट है, जिसे पूरी तरह से भारतीय इंजीनियरों ने बनाया है।

July 18, 2026

‘विक्रम-1’ अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरी

ये लॉन्चिंग आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से दोपहर 12 बजकर 5 मिनट पर हुई। पहले लॉन्चिंग का टाइम 11:30 रखा गया था, लेकिन लॉन्चिंग से ठीक 5 पहले काउंटडाउन रोक दिया गया। इसके बाद फिर से  काउंटडाउन दोबारा शुरू हुआ और ठीक 12:05 पर विक्रम-1 को लॉन्च किया गया। इसके बाद विक्रम-1 ने श्रीहरिकोटा से अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरी। ये पल पूरे भारत के लिए गर्व का पल था। 

July 18, 2026
July 18, 2026

PM ने फोन कर दी बधाई, स्काईरूट के CEO क्या बोले? 

लॉन्च की सफलता की खबर मिलते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्काईरूट टीम को फोन कर बधाई दी। PM मोदी से फोन पर बात करते हुए स्काईरूट टीम ने कहा कि, 'आपका लिखा वंदे मातरम अब अंतरिक्ष में है', ये सुनकर प्रधानमंत्री गदगद हो उठे और उन्होंने उत्साह के साथ कहा कि, ‘हां मैंने लॉन्च होते हुए देखा’ पीएम मोदी ने पूरी टीम की मेहनत की सराहना की और इसे युवाओं की प्रतिभा की जीत बताया।

यह भी पढ़ें: अमेरिका लाया रूस से तेल खरीदने पर 100% टैरिफ का बिल, भारत का आया रिएक्शन

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 18 July 2026 at 12:07 IST