'बारीकी से रखे हुए हैं नजर, हम दुनिया के कई देशों से...', अमेरिका लाया रूस से तेल खरीदने पर 100% टैरिफ का बिल तो भारत का आया ये रिएक्शन

रूस से तेल आयात पर 100% टैक्स लगाने वाले अमेरिकी सीनेट के नए बिल पर भारत ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि भारत किसी एक देश पर निर्भर नहीं है। हम दुनिया के कई अलग-अलग देशों से तेल खरीदते हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Randhir Jaiswal
Randhir Jaiswal | Image: X- Randhir Jaiswal

Tariff on Russia Oil: अमेरिका एक बार फिर टैरिफ बम फोड़ने की तैयारी में है। रूसी तेल की खरीद को लेकर भारत और चीन समेत कई देशों पर 100 फीसदी टैरिफ लगाने का बिल अमेरिकी संसद में पेश हुआ है, जिसे सीनेटर्स का भारी समर्थन भी मिल रहा है। अब इस पर भारत की पहली प्रतिक्रिया भी सामने आई है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने इस पर बारीकी से नजर रखने की बात कही है।

विदेश मंत्रालय का आया रिएक्शन

जायसवाल ने कहा कि हमें अमेरिका के इस नए कानून की पूरी जानकारी है और हम इस पर बहुत बारीक नजर रखे हुए हैं। इस दौरान उन्होंने साफ किया कि भारत किसी के दबाव में आकर फैसले नहीं लेता। उन्होंने कहा, “जहां तक तेल खरीदने की बात है, भारत किसी एक देश पर निर्भर नहीं है। हम दुनिया के कई अलग-अलग देशों से तेल खरीदते हैं। हमारी पहली प्राथमिकता अपने देश की जरूरतें (ऊर्जा सुरक्षा) पूरी करना है और हम उसी हिसाब से फैसले लेते हैं।”

60 से ज्यादा अमेरिकी सीनेटर्स का मिला सपोर्ट

अमेरिकी संसद (सीनेट) में पेश किए गए 100 फीसदी तक का भारी टैरिफ वाले बिल को भारी समर्थन मिल रहा है। अमेरिका के 60 से ज्यादा सीनेटर्स ने इस बिल को सपोर्ट किया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी इसके पक्ष में हैं। इस बिल के पास होने की संभावना ज्‍यादा बढ़ चुकी है। ऐसा होता है तो भारत, चीन, अजरबैजान, हंगरी की मुश्किलें बढ़ जाएंगी। रूसी तेल खरीद की वजह से 100% टैरिफ लागू हो जाएगा।

पहले 500% टैरिफ का था प्रस्ताव

इस बिल को सबसे पहले रिपब्लिकन सीनेटर लिंडसे ग्राहम और डेमोक्रेटिक सीनेटर रिचर्ड ब्लुमेंथल ने मिलकर तैयार किया था। इसके शुरुआती ड्राफ्ट में बेहद कड़ा रुख अपनाते हुए रूस से तेल या गैस खरीदने वाले देशों पर सीधे 500% का भारी-भरकम टैक्स लगाने का प्रस्ताव रखा गया था। सीनेटर लिंडसे ग्राहम के निधन के बाद, 14 जुलाई को अमेरिकी सीनेटरों ने इस बिल का एक बदला हुआ (संशोधित) रूप पेश किया। इस नए वर्जन में टैक्स की दर को 500% से घटाकर 100% कर दिया गया है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: जंग बेकाबू: ईरान ने अमेरिका का रीपर ड्रोन मार गिराने का किया दावा, होर्मुज के 2 जहाजों में धमाका; US ने लगातार सातवीं रात बरसाई मिसाइलें

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड