अपडेटेड 15 August 2024 at 08:12 IST

चुनौतियां कितनी भी क्यों ना हों...लाल किले से पीएम मोदी ने बताया 2047 तक भारत कैसे बन सकता है विकसित

ध्‍वजारोहण के बाद देश के संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ' देश के 40 करोड़ लोगों ने दुनिया की महासत्ता को उखाड़ कर फेंक दिया था।

Follow :  
×

Share


Independence Day 2024 | Image: Republic

Independence Day 2024: देश आज 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। आजादी के इस महापर्व पर पीएम मोदी ने दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले के प्राचीर से राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्‍वजारोहण के बाद देश के संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ' देश के 40 करोड़ लोगों ने दुनिया की महासत्ता को उखाड़ कर फेंक दिया था। हमारे पूर्वजों का खून हमारे शरीर में है। आज हम 140 करोड़ नागरिक हैं। अगर हम संकल्प लेकर चलते हैं तो हम हर चुनौती को पार करते हुए विकसित भारत का लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं।'

पीएम मोदी ने कहा, 'अगर 40 करोड़ लोग आजादी के सपने को पूरा कर सकते है तो 140 करोड़ के देश के मेरे नागरिक, मेरे परिवारजन अगर एक साथ चल पड़ते हैं तो चुनौतियां कितनी भी क्यों न हो, हम समृद्ध भारत बना सकते है। 2047 का विकसित भारत बना सकते हैं।'

'आजादी के दीवाने' को श्रद्धांजलि देने का दिन- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने देश को संबोधित करते हुए कहा कि आज देश के लिए बलिदान देने वाले अनगिनत 'आजादी के दीवाने' को श्रद्धांजलि देने का दिन है। यह देश उनका ऋणी है। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में प्राकृतिक आपदा का भी जिक्र किया।

पीएम मोदी ने कहा, देशवासियों इस वर्ष और पिछले कुछ वर्षों से प्राकृतिक आपदाओं में अनेक लोगों ने अपने परिवारों को खोया है। संपत्ति खोई है। राष्ट्र निधि का नुकसान हुआ है। मैं आज उन सबके प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं और उन्हें विश्वास दिलाता हूं कि देश इस संकट की घड़ी में उन सबके साथ खड़ा है।

इसे भी पढ़ें- 40 करोड़ लोगों ने गुलामी की जंजीरों को तोड़ा, तो हम 140 करोड़ देश को विकसित बना सकते हैं-PM मोदी

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 15 August 2024 at 08:08 IST