अपडेटेड 15 August 2024 at 08:04 IST

40 करोड़ लोगों ने गुलामी की जंजीरों को तोड़ा, तो हम 140 करोड़ देश को विकसित बना सकते हैं-PM मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि 40 करोड़ भारतीयों ने मिलकर आजादी हासिल की। अब 140 करोड़ भारतीय संकल्प लेंगे कि भारत को एक विकसित देश बनाएंगे।

pm modi speech on independence day 2024
pm modi speech on independence day 2024 | Image: PTI

PM Modi Speech Independence Day 2024: देश आज 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस खास अवसर पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले पर तिरंगा फहराया। देश को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आजादी के दीवानों ने हमें स्वतंत्रता की सांस लेने का सौभाग्य दिया है। ये देश उनका ऋणी है। ऐसे हर महापुरुष के प्रति हम अपना श्रद्धाभाव व्यक्त करते हैं।

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले से देश को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ''इस वर्ष और पिछले कई वर्षों से प्राकृतिक आपदा के कारण हमारी चिंता बढ़ती चली जा रही है। प्राकृतिक आपदा में अनेक लोगों ने अपने परिवार जन खोए हैं, संपत्ति खोई है। मैं आज उन सब के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं और मैं उन्हें विश्वास दिलाता हूं कि ये देश इस संकट की घड़ी में उनके साथ खड़ा है।

स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी का भाषण

पीएम मोदी ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि 40 करोड़ भारतीयों ने मिलकर आजादी हासिल की। अब 140 करोड़ भारतीय संकल्प लेंगे कि भारत को एक विकसित देश बनाएंगे। हमारा लक्ष्य है कि 2047 तक भारत विकसित देश हो। 140 करोड़ लोग समृद्ध भारत बना सकते हैं। 

Image

Advertisement

पीएम मोदी ने आगे कहा कि यदि 40 करोड़ लोग आजादी के सपने को सफलतापूर्वक हासिल कर सकते हैं, तो संकल्प के साथ एकजुट होकर 140 करोड़ लोगों की क्षमता की कल्पना करें। हम साथ मिलकर किसी भी बाधा को पार कर सकते हैं, चाहे वह कितनी भी बड़ी और चुनौतीपूर्ण क्यों न हो, और एक समृद्ध भारत का निर्माण कर सकते हैं। आइए 2047 के सपने को साकार करने के लिए कदम दर कदम आगे बढ़ें।

इसे भी पढ़ें: 78th Independence Day: इंडिया गेट से लेकर राष्ट्रपति भवन, तिरंगे की रोशनी से जगमगाई ऐतिहासिक इमारतें

Advertisement

Published By : Ritesh Kumar

पब्लिश्ड 15 August 2024 at 07:59 IST