अपडेटेड 17 February 2026 at 12:37 IST
भारत के इस गांव में सुबह 4 बजे ही निकल आता है सूरज, क्या आपने सुना है इसका नाम?
Trending GK: क्या आप जानते हैं कि भारत में एक ऐसी गांव भी है, जहां ब्रह्म मुहूर्त यानी कि सुबह 4 बजे ही सूरज उग जाता है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
Trending GK: हमारे देश में एक ऐसी जगह भी है, जहां देश के बाकी हिस्सों की तुलना में सूरज लगभग 2 घंटे पहले अपनी दस्तक दे देता है? जब दिल्ली, मुंबई या जयपुर के लोग गहरी नींद में सो रहे होते हैं और घड़ी में सुबह के 4 या 4:30 बज रहे होते हैं, तब भारत के इस खास गांव में दिन की शुरुआत हो चुकी होती है। आइए जाते हैं कि भारत के किस राज्य को उगते सूरज की भूमि कहा जाता है?
भारत के किस राज्य को उगते सूरज की भूमि कहते हैं?
अरुणाचल प्रदेश को 'उगते सूरज की भूमि' कहा जाता है, और इस राज्य का डोंग गाँव वह बिंदु है जहां भारत की पहली किरण पड़ती है। यह भारत, चीन और म्यांमार के 'ट्राई-जंक्शन' पर स्थित है।
सुबह 4 बजे दिखता है जादुई नजारा
आमतौर पर भारत में सूर्योदय का समय सुबह 5:30 से 7:00 बजे के बीच होता है, लेकिन अरुणाचल प्रदेश के डोंग में नजारा बिल्कुल अलग है। यहां सूरज सुबह 4:00 से 4:30 के बीच निकल आता है।
सूरज जल्दी उगता है, तो ढलता भी जल्दी है। यहां शाम के 4:30 बजे तक अंधेरा छाने लगता है और लोग रात के खाने की तैयारी करने लगते हैं।
1999 में दुनिया को चला पता
हैरानी की बात यह है कि साल 1999 से पहले बहुत कम लोग जानते थे कि डोंग में सबसे पहले सूर्योदय होता है। उससे पहले अंडमान के 'कचहरी द्वीप' को भारत का पहला सूर्योदय बिंदु माना जाता था। लेकिन जब जियोग्राफिकली देखा गया तो डोंग वैली ही वह स्थान है जहां सूरज सुबह 4 बजे निकल जाती है। तब से यह पर्यटकों और फोटोग्राफर्स के लिए एक हॉटस्पॉट बन गया है।
ये भी पढ़ें - Kele Ke Chilke Pakode Recipe: घर पर इस तरह बनाएं कच्चे केले के छिलके के पकौड़े, चाय के साथ डबल स्वाद; अभी नोट करें रेसिपी
डोंग वैली क्यों है खास?
डोंग वैली को भारत का लैंड को राइजिंग सन कहा जाता है। यह भारत के सबसे पूर्वीछोर पर स्थित है। यह जगह ट्रैकिंग करने के लिए सबसे खास माना जाता है। अगर आपको बेस्ट उगते सूरज की तस्वीर लेनी है तो यह जगह आपके लिए सबसे अच्छी साबित हो सकती है।
Published By : Aarya Pandey
पब्लिश्ड 17 February 2026 at 12:37 IST