अपडेटेड 17 February 2026 at 11:26 IST
Kele Ke Chilke Pakore Recipe: घर पर इस तरह बनाएं कच्चे केले के छिलके के पकौड़े, चाय के साथ डबल स्वाद; अभी नोट करें रेसिपी
Kele Ke Chilke Pakore Recipe: अक्सर हम फल या सब्जी का इस्तेमाल कर उनके छिलकों को बेकार समझकर फेंक देते हैं, लेकिन कच्चे केले के छिलके पोषक तत्वों का खजाना होते हैं। अगर आप शाम की चाय के लिए कुछ नया और क्रिस्पी ट्राई करना चाहते हैं, तो 'केले के छिलके के पकौड़े' आपको पसंद आ सकते हैं। आइए इस लेख में आपको कच्चे केले के छिलके के पकौड़े बाने के बारे में विस्तार से जानते हैं।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Kele Ke Chilke Pakode Recipe | Image:
Freepik
Kele Ke Chilke Pakore Recipe: ज्यादातर घरों में कच्चे केले की सब्जी या कोफ्ते तो बनते ही हैं, लेकिन अगली बार जब आप सब्जी बनाएं, तो उनके छिलकों को संभाल कर रखें। इन छिलकों में फाइबर की मात्रा अधिक होती है और जब इन्हें मसालों के साथ तलकर तैयार किया जाता है, तो इनका स्वाद किसी भी महंगे स्टार्टर को भी हरा सकता है।
आइए इस लेख में आपको केले के छिलके के पकौड़े बनाने की सामग्री और बनाने के तरीके के बारे में विस्तार से जानते हैं।
केले के छिलके के पकौड़ी बनाने के लिए सामग्री
- कच्चे केले के छिलके
- बेसन
- चावल का आटा
- अदरक-लहसुन का पेस्ट
- हरी मिर्च
- हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और गरम मसाला
- आधा छोटा चम्मच
- बारीक कटा हुआ
- नमक
ये भी पढ़ें - Saunf Tea Benefits: शरीर की थकान को दूर करने के लिए पीएं सौंफ की चाय, जानें कैसे बनाएं
केले के छिलके के पकौड़े किस तरह बनाएं?
- सबसे पहले कच्चे केले के छिलकों को अच्छी तरह धो लें। अब इन्हें लंबे और पतले स्ट्रिप्स में काट लें। आप चाहें तो इन्हें हल्का सा उबाल भी सकते हैं, लेकिन सीधे इस्तेमाल करने से पकौड़े ज्यादा क्रिस्पी बनते हैं।
- एक बड़े बाउल में बेसन और चावल का आटा छान लें। इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट, हरी मिर्च, अजवाइन और सभी सूखे मसाले डालें। थोड़ा-थोड़ा पानी मिलाते हुए एक गाढ़ा घोल तैयार करें। ध्यान रहे कि घोल ज्यादा पतला न हो, वरना यह छिलकों पर टिकेगा नहीं।
- अब इस घोल में कटे हुए छिलके और हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिलाएं ताकि हर छिलके पर बेसन की कोटिंग अच्छे से हो जाए।
- एक कड़ाही में तेल गरम करें। जब तेल मध्यम गरम हो जाए, तो सावधानी से छिलकों को एक-एक करके तेल में डालें। इन्हें मध्यम आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें।
- इन गरमा-गरम पकौड़ों पर थोड़ा सा चाट मसाला छिड़कें। इन्हें पुदीने की तीखी चटनी या टोमेटो केचप के साथ सर्व करें। शाम की अदरक वाली चाय के साथ ये पकौड़े एक बेहतरीन कॉम्बिनेशन साबित होते हैं।
Published By : Aarya Pandey
पब्लिश्ड 17 February 2026 at 11:25 IST