अपडेटेड 7 August 2024 at 10:30 IST

जब पुणे में बिना ड्राइवर बैक गियर में दौड़ने लगा टेम्पो, कई सौ मीटर जाकर डिवाइडर से टकराया; Video

पुणे के हडपसर इलाके में बिना ड्राइवर के पुणे नगर निगम का टेम्पो अचानक रिवर्स गियर में चलने लगा। यह चौंकाने वाली घटना हडपसर के वैदुवाड़ी के पास फ्लाईओवर पर हुई।

Follow :  
×

Share


पुणे में नगर निगम का एक टेम्पो अचानक उल्टी दिशा में दौड़ने लगा। | Image: Video Grab

Pune Tempo Video: महाराष्ट्र के पुणे शहर पिछले कुछ दिनों से सड़क दुर्घटनाओं को लेकर चर्चा में हैं। खासकर पोर्श कार से हुए दर्दनाक हादसे ने सुर्खियां बटोरीं थीं। हालांकि उसके बाद भी घटनाएं रुक नहीं रही हैं। इसी तरह की एक घटना का पुणे का वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें ड्राइवर की घोर लापरवाही देखी जा सकती है। खैर, वहां मौजूद लोगों की सतर्कता के कारण एक बड़ा हादसा टल गया।

पुणे के हडपसर इलाके में बिना ड्राइवर के पुणे नगर निगम का टेम्पो अचानक रिवर्स गियर में चलने लगा। यह चौंकाने वाली घटना हडपसर के वैदुवाड़ी के पास फ्लाईओवर पर हुई। जहां एक टेम्पो को बिना चालक के व्यस्त राजमार्ग पर रिवर्स में तेज गति से चलते देखा गया। कथित घटना रविवार, 4 अगस्त को पुणे के हडपसर में हुई बताई जाती है। इसके पीछे का कारण अभी भी स्पष्ट नहीं है।

29 सेकंड की वायरल क्लिप में टेम्पो को रिवर्स में तेज गति से चलते हुए दिखाया गया है, जबकि वाहन में कोई भी नहीं बैठा था। वाहन पर मराठी में 'पुणे महानगरपालिका' लिखा हुआ है। ड्राइवर की सीट पर कोई नहीं दिख रहा है। ये एक भयानक वीडियो क्लिप है। वीडियो में देखा गया कि रिवर्स में जाते समय नगर निगम का टेम्पो पहले सड़क के डिवाइडर से टकराता है और फिर कुछ दूरी पर पीछे जाकर रुक जाता है। लांकि किसी के हताहत होने या घायल होने की कोई खबर नहीं है।

यह भी पढ़ें: राजस्थान में सड़क हादसा, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

 

Published By : Dalchand Kumar

पब्लिश्ड 7 August 2024 at 10:30 IST