Weather News: दिल्ली-NCR में पारा जाएगा 40 पार, यूपी में Heat Wave का कहर; बिहार में राहत तो अब उत्तराखंड में शुरू होगी बारिश
उत्तर भारत के कई राज्यों में अपना असली रूप दिखाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग (IMD) के ताजा अपडेट के मुताबिक, दिल्ली-NCR का पारा 40 डिग्री तक पहुंच सकता है।
उत्तर भारत के कई राज्यों में अपना असली रूप दिखाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग (IMD) के ताजा अपडेट के मुताबिक, दिल्ली-NCR का पारा 40 डिग्री तक पहुंच सकता है, जबकि उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तापमान 44 डिग्री के करीब जाने का अनुमान है। वहीं दूसरी ओर, बिहार के कुछ हिस्सों में हुई बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से तो कुछ राहत जरूर दी है, लेकिन कई जिलों में अब भी उमस और गर्म हवाओं का कहर जारी है। मौसम विशेषज्ञों ने आने वाले दिनों में उत्तर भारत में गर्मी और लू के और तेज होने की चेतावनी दी है।
उत्तराखंड, पंजाब और हरियाणा में भी अब भयंकर गर्मी पड़ने वाली है। मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली-NCR में 13 मई को और भी अधिक गर्मी होगी। हालांकि, आसमान में थोड़े बहुत बादल छाए रहेंगे। कभी-कभी हवा भी चल सकती है। आज दिल्ली-एनसीआर का तापमान 39 डिग्री सेल्सियस जा सकता है। वहीं, 14 मई को तापमान 40 पहुंच सकता है। आज से 15 मई तक दिल्ली में बारिश की संभावना नहीं है। 16 मई से दिल्ली-NCR में हल्की बारिश की संभावना है।
यूपी का हाल
उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और हीट वेव का कहर जारी है। यूपी के कई जिलों में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस को पार कर चुका है। iMD ने की भविष्यवाणी लोगों को और डराएगी, क्योंकि आने वाले दिनों में लोगों को और तापमान का टॉर्चर झेलना पड़ सकता है। अगले 2 दिनों में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच सकता है। आज यूपी के 13 जिलों में दिन के साथ रात भी काफी गर्म होगा। गाजीपुर, बलिया, आजमगढ़, अंबेडकर नगर, गोरखपुर, देवरिया, बस्ती, संतकबीरनगर, कुशीनगर, महराजगंज, सुल्तानपुर और बलरामपुर में रात भी काफी गर्म होगी।
बिहार का हाल
बिहार में प्रचंड गर्मी पड़ रही है। लोग बारिश का इंतजार कर रहे है। लेकिन अब 12 मई की शाम को इंद्रदेव मेहरबान हो गए। जी हां, बिहार के कई जिलों में बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत दी है। बिहार में आज सात जिलों में तेज बारिश का अलर्ट है। IMD ने बताया कि, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, अररिया और सुपौल में बारिश की संभावना है। साथ ही तेज हवा 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। इसके अलावा शेष सभी जिलों में हॉट डे और उमस भरी गर्मी बनी रहने की संभावना है।
उत्तराखंड में होगी बारिश
उत्तराखंड का मौसम अभी सुहाना रहने वाला है। उत्तराखंड में आज भी बारिश होने वाली है। IMD के मुताबिक, 13 अप्रैल को उत्तराखंड के बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में बारिश होने की संभावना है। वहीं कई बाकी जिलों में गर्जन के साथ हल्की से बहुत हल्की बारिश हो सकती है।
Published By : Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड 13 May 2025 at 08:09 IST