आईएमडी ने मुंबई, पड़ोसी जिलों में गर्म हवाएं चलने की चेतावनी जारी की

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बढ़ते तापमान के मद्देनजर मंगलवार और बुधवार को महाराष्ट्र के कोंकण क्षेत्र के मुंबई, ठाणे, एवं अन्य पड़ोसी जिलों के लिए गर्म हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है।

Follow :  
×

Share


IMD issues heat wave warning in Mumbai, neighbouring districts | Image: PTI

Weather news: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बढ़ते तापमान के मद्देनजर मंगलवार और बुधवार को महाराष्ट्र के कोंकण क्षेत्र के मुंबई, ठाणे, एवं अन्य पड़ोसी जिलों के लिए गर्म हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है।

आईएमडी की वैज्ञानिक सुषमा नायर ने मंगलवार को कहा कि अगले दो दिनों तक तापमान 37 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

आईएमडी ने कहा कि 25 और 26 फरवरी को मुंबई, ठाणे, रायगढ़ और रत्नागिरी में गर्म हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है।

ये भी पढ़ें- BREAKING: सुबह-सुबह फिर भूकंप के झटकों से कांपी धरती, इन राज्यों में महसूस हुए झटके; कितनी रही तीव्रता?


 

Published By : Shubhamvada Pandey

पब्लिश्ड 25 February 2025 at 09:48 IST