'चोरी हुई तो चोर पकड़े भी गए, अयोध्या को बदनाम करने...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद पर बोले इकबाल अंसारी; योगी सरकार की तारीफ में कही बड़ी बात
बाबरी मस्जिद-राम जन्मभूमि मामले के पूर्व वादी इकबाल अंसारी ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद को लेकर कहा कि चोरी हुई तो चोर पकड़े भी गए। यही वजह है कि लोगों की अयोध्या में आज भी आस्था कायम है।
- भारत
- 3 min read
अयोध्या राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी मामले की जांच जारी है। मामले में अब तक 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, आज सुप्रीम कोर्ट में कथित हेराफेरी की जांच की मांग वाली याचिकाओं पर सुनवाई होनी है। सुनवाई के लिए 3 जजों की बेंच लिस्टेड हैं। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार बार-बार कह रही है कि जांच में दूध का दूध, पानी का पानी हो जाएगा। अब एक बार फिर से पूरे विवाद पर बाबरी मस्जिद-राम जन्मभूमि मामले के पूर्व वादी इकबाल अंसारी की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने सीएम योगी की तारीफ में बड़ी बात कही है।
बाबरी मस्जिद के पैरोकार रहे इकबाल असांरी ने कहा, चढ़ावा चोरी की घटना बहुद दुखद है। इस घटना से करोड़ों हिंदुओं को चोट पहुंची है। मगर अच्छी बात ये है कि सरकार ने चोरों की खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। चोरी हुई तो चोर पकड़े भी गए और वो जेल गए। लोगों की आस्था भगवान राम में आज भी कायम है, बड़ी संख्या भक्तों का अयोध्या आने का सिलसिला जारी है।
अयोध्या के प्रति आस्था आज भी कायम है-इकबाल अंसारी
इकबाल अंसारी ने राम मंदिर दान मामले पर कहा, "अयोध्या धर्म की नगरी है, अयोध्या भगवान राम की नगरी है। अयोध्या सब धर्मों का सम्मान है। राम मंदिर में जो भी घटना घटी, उसके लिए सरकार ने कानूनी कार्रवाई की आज चोरी करने वाले जेल में हैं। सरकार ने तेजी की क्योंकि मामला मंदिर से जुड़ा था। सभी धर्मों के लोग भगवान राम का सम्मान करते है। आस्था बनी हुई है, लोग आ रहे हैं दर्शन कर रहे हैं। "
सीएम योगी के लिए इकबाल अंसारी ने क्या कहा?
माननीय प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की वजह से चोर आज जेल में हैं। सरकार की पहल की वजह से चोर पकड़े भी गए। अयोध्या में गंगा-यमुना तहजीब बनी हुई है। यहां देवी-देवताओं का घर सुरक्षित है। लोग बड़ी संख्या में यहां आ रहे हैं। अयोध्या को बदनाम करने की जिन लोगों ने कोशिश की वो आज जेल में है। चोरी हुई तो सरकार ने चोरों के खिलाफ कार्रवाई भी की है, वो आज जेल में है।
SIT की जांच में चोरी की पुष्टि
बता दें कि स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) की शुरुआती जांच में अयोध्या में राम मंदिर के काउंटिंग रूम में गंभीर सिक्योरिटी चूक की ओर इशारा किया गया है। इसमें कहा गया है कि यहां के स्टाफ ने कथित तौर पर अपने कपड़ों, जेबों, जूतों और दूसरे निजी सामान में कैश की गड्डियां छिपाई थीं। इससे पता चलता है कि यह चोरी सिस्टेमैटिक थी और बार-बार हुई, न कि कोई अलग-अलग घटनाएं थीं।
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 13 July 2026 at 08:34 IST