'मेरा INDIA ब्लॉक से कोई लेना-देना नहीं है, बस प्रधानमंत्री मोदी...', SIR को लेकर विपक्ष के विरोध प्रदर्शन पर बोले AIMIM चीफ ओवैसी

INDIA ब्लॉक के विरोध प्रदर्शन पर AIMIM चीफ ओवैसी ने कहा, "विरोध प्रदर्शन करना हर नागरिक का अधिकार है, मगर मेरा INDIA ब्लॉक से कोई लेना-देना नहीं है।"

 
Follow :
Asaduddin Owaisi | Image: ANI

AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने INDIA ब्लॉक के विरोध प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि विरोध प्रदर्शन करना हर नागरिक का अधिकार है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का हवाला देते हुए कहा, “विरोध प्रदर्शन करना हर नागरिक का अधिकार है, जैसा कि सुप्रीम कोर्ट ने भी कहा है। मेरा INDIA ब्लॉक से कोई लेना-देना नहीं है। मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं कर सकता। वे अपना कार्यक्रम जारी रख सकते हैं।”

ओवैसी ने मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति से जुड़े कानून और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) पर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि वे मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति से जुड़े कानून के प्रावधानों के खिलाफ हैं और इसे SIR के साथ खत्म कर दिया जाना चाहिए। ओवैसी ने INDIA ब्लॉक के CJI से मिलने की बात पर तीखी प्रतिक्रिया दी है।

हमें PM मोदी से शिकायत है- ओवैसी

AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, 'जहां तक INDIA ब्लॉक के CJI से मिलने की बात है, तो हम कार्यपालिका का हिस्सा कैसे हैं? हम सांसद हैं। हम भारत के मुख्य न्यायाधीश से कैसे मिलेंगे? अगर हमें कोई शिकायत है, तो वह प्रधानमंत्री से है। कुछ दिन पहले ही 'वन नेशन वन इलेक्शन' की स्थायी समिति सुप्रीम कोर्ट से मिलने की कोशिश कर रही थी, लेकिन सबने आवाज उठाई कि यह शक्तियों के बंटवारे का उल्लंघन होगा। विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका अलग-अलग हैं, इसलिए इस बात का ध्यान रखा जाना चाहिए।"

October 12, 2026

CEC की नियुक्ति से जुड़े कानून को रद्द हो- ओवैसी

ओवैसी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के मामले और SIR को लेकर भी केंद्र सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति से जुड़े कानून को रद्द करने की मांग की। उनके अनुसार, इस कानून से चुनाव आयोग की विश्वसनीयता प्रभावित होगी। उन्होंने कहा कि नियुक्ति प्रक्रिया में प्रधानमंत्री और विपक्ष के नेता के साथ भारत के मुख्य न्यायाधीश को भी शामिल करना चाहिए।
 

यह भी पढ़ें: केजरीवाल के खिलाफ केस दर्ज, दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी की शिकायत पर FIR

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 12 October 2026 at 11:03 IST