अपडेटेड 10 February 2026 at 23:34 IST

'रोक सको तो रोक लो...', बाबरी ढांचे के पुनर्निर्माण पर CM योगी के बयान पर हुमायूं कबीर की खुली चुनौती, कहा- 'मैं मस्जिद बनाऊंगा, दम है तो रोक ले'

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान पर जन उन्नयन पार्टी के प्रमुख हुमायूं कबीर ने उन्हें खुली चुनौती देते हुए कहा कि भारत का संविधान मुझे मस्जिद बनाने का अधिकार देता है, कोई रोक सकता है तो रोक कर दिखाए।

Follow :  
×

Share


CM Yogi & Humayun Kabir | Image: ANI

जनता उन्नयन पार्टी (JUP) के अध्यक्ष और निलंबित TMC विधायक हुमायूं कबीर ने एक बार फिर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को खुली चुनौती दी है। सीएम योगी के बाबरी ढांचे के पुनर्निर्माण वाले बयान पर पलटवार करते हुए हुमायूं कबीर ने कहा कि 'मैं मुर्शिदाबाद में मस्जिद बनाऊंगा, किसी में दम है तो मुझे रोक कर दिखाए'।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान पर जन उन्नयन पार्टी के प्रमुख हुमायूं कबीर ने कहा,'योगी आदित्यनाथ को बोलने दो। बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हैं। भारत का संविधान मुझे मस्जिद बनाने का अधिकार देता है, देश में कोई भी हिंदू मंदिर या ईसाई चर्च बना सकता है। मैं मुसलमान हूं को मस्जिद बनाऊंगा।'

हुमायूं कबीर की CM योगी को खुली चुनौती 

हुमायूं कबीर ने CM योगी को खुली चुनौती देते हुए कहा, 'एक मुसलमान होने के नाते, मैं मस्जिद बनाऊंगा। उन्हें जो करना है करने लें। साथ ही एक बार फिर उन्होंने अपने पुराने बयान को दोहराते हुए कहा कि यह लखनऊ नहीं है, उत्तर प्रदेश नहीं है। यह बंगाल है, यह मुर्शिदाबाद है। मैं यहां मस्जिद जरूर बनाऊंगा। कोई रोक कर दिखाए। '

बाबरी ढांचे के पुनर्निर्माण पर CM योगी ने क्या कहा?

बता दें कि मंगलवार को बाराबंकी में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा था कि 'जो लोग सपना देख रहे हैं बाबरी ढांचे का,उनको बता दे रहे हैं कि कयामत का दिन कभी नही आएगा। कयामत के दिन के लिए मत जियो, हिंदुस्तान में कायदे से रहना सीखो, यहां का कानून मानो, कानून मानोगे, कायदे से रहोगे, तो फायदे में रहोगे नहीं तो आगे का रास्ता कहां जाता है, अगर कानून कोई तोड़ेगा तो रास्ता सीधे जहन्नुम की ओर जाता है, कानून तोड़कर कोई जन्नत जाने का सपना देख रहा है, तो यह सपना कभी पूरा नही होने वाला है।'

क्या मुर्शिदाबाद में बाबरी जैसी मस्जिद का होगा निर्माण?

TMC से सस्पेंड MLA हुमायूं कबीर ने पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के बेलडांगा में बाबरी जैसी मस्जिद के निर्माण की बात कही है। उन्होंने कहा है कि 11 फरवरी को सुबह 10 बजे 1,200 लोगों द्वारा कुरान पढ़ने के साथ ही बाबरी मस्जिद के निर्माण का कार्य शुरू किया जाएगा। 2 साल के अंदर मस्जिद बनकर पूरी हो जाएगी। 

यह भी पढ़ें: पूर्व आर्मी चीफ नरवणे की अपनी किताब पर सफाई के बाद BJP ने राहुल को घेरा

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 10 February 2026 at 23:34 IST