Aadhaar Update: अब आधार कार्ड घर बैठे 2 मिनट में अपडेट करें, पता और नंबर खुद बदलें; बस फॉलो करें ये आसान स्टेप

आधार कार्ड में अब घर बैठे ही पता और मोबाइल नंबर को बदला जा सकता है, UIDAI की नई सुविधा मिलने के बाद अब आपको इन छोटे-छोटे कामों के लिए लंबी लाइन में लगने की जरूरत नहीं है। पूरी जानकारी पढ़ें

 
Follow :
अब आधार कार्ड घर बैठे अपेडट करें | Image: play store

Adhaar Address Update Online: आधार कार्ड में अब पता और मोबाइल नंबर बदलवाने के लिए आधार सेंटर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने न्यू आधार ऐप लॉन्च कर दिया है। जिसकी मदद से आप घर बैठे ही ये काम आसानी से कर सकते हैं। UIDAI ने खुद इस बारे में जानकारी देते हुए साफ बताया कि अब डॉक्यूमेंट अपलोड करके फेस ऑथेंटिकेशन से ही पता और बाकी चीजें आसानी से अपडेट की जा सकती है।

स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस 

सबसे पहले ऐप डाउनलोड करें: Play Store या App Store से 'mAadhaar' या न्यू आधार ऐप इंस्टॉल करें।
लॉगिन करें: अपना आधार नंबर डालकर लॉगिन करें।
सर्विस चुनें: ऐप में ‘Services’ या ‘सेवाएं’ सेक्शन में जाएं। यहां ‘Update Address’ और ‘Update Mobile Number’ के ऑप्शन दिखेंगे।
दस्तावेज अपलोड करें: जरूरी प्रमाण-पत्र जैसे बिजली बिल, रेंट एग्रीमेंट या आधार से जुड़े दस्तावेज अपलोड करें।
फेस वेरिफिकेशन: अपना चेहरा स्कैन करवाएं। अगर परिवार के किसी सदस्य का पता बदल रहे हैं तो OTP से वेरीफाई कर सकते हैं।
सबमिट करें: पूरा प्रोसेस होने के बाद अनुरोध सबमिट कर दें।

अपडेट करने के लिए लगेंगे 75 रुपये

पता अपडेट करने के लिए 75 रुपये की फीस लगेगी, वहीं मोबाइल नंबर अपडेट की फीस के लिए भी इतना ही कुछ पैसा देना होगा। ये सुविधा UIDAI की डिजिटल इंडिया पहल का हिस्सा है, जो लोगों को घर बैठे सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराती है। यकीनन इससे आधार सेंटर्स पर भीड़ कम होगी और प्रोसेस तेज होगा। अगर आपके पास स्मार्टफोन है तो आज ही ऐप डाउनलोड करके अपना आधार अपडेट कर लें। कोई गलती होने पर UIDAI हेल्पलाइन 1947 पर संपर्क किया जा सकता है।  

यह भी पढ़ें: Breaking: अमरनाथ यात्रा पर जा रहे श्रद्धालु हुए हादसे का शिकार, 5 घायल

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 10 July 2026 at 14:51 IST