BREAKING: दिल्ली के करोल बाग में बड़ा हादसा, मकान ढहने से मलबे में दबे कई लोग, रेस्क्यू जारी
दिल्ली के करोल बाग में बड़ा हादसा हो गया। यहां एक मकान ढहने से मलबे में कई लोगों के दबने की आशंका है। घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी है।
- भारत
- 2 min read
दिल्ली के करोल बाग में बड़ा हादसा हो गया। यहां एक मकान ढहने से मलबे में कई लोगों के दबने की आशंका है। घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी है। बुधवार को सुबह-सुबह यह हादसा हुआ। मौके पर दमकल की गाड़ियां मौजूद है।
करोल बाग इलाके में एक मकान ढह गया। मौके पर 5 दमकल की गाड़ियां पहुंचीं। इमारत का कुछ हिस्सा ढह गया और मलबे में कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
करोल बाग में मकान का एक हिस्सा गिरा
घटना के संबंध में सीपी सेंट्रल एम हर्षवर्धन ने कहा, सुबह करीब 9 बजे एक इमारत के ढहने की सूचना मिली। यह इमारत काफी पुरानी थी। अभी तक 8 लोगों को यहां से रेस्क्यू करके अस्पताल भेजा गया है। अभी भी कुछ और लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
मलबे में कई लोगों की दबे होने की आशंका
दिल्ली के मध्य क्षेत्र स्थित बापा नगर में यह हादसा हुआ। मकान बुधवार सुबह ढह गया जिससे इसके मलबे में कुछ लोगों के दबे होने की आशंका है। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी के अनुसार, बापा नगर इलाके में सुबह नौ बजकर 11 मिनट पर मकान ढहने की सूचना मिली, जिसके बाद दमकल की पांच गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। अधिकारी ने बताया कि इसके मलबे में मकान में रहने वाले कुछ लोगों के दबे होने की आशंका है।
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 18 September 2024 at 11:38 IST