अपडेटेड 31 July 2024 at 22:06 IST
BREAKING: रुड़की में भारी बारिश से गिरा मकान, 12 लोगों के दबे होने की सूचना; एक की मौत
उत्तराखंड के रुड़की में भारी बारिश से एक मकान गिर गया है। मकान गिरने से 12 लोग मलबे में दब गए हैं, वहीं एक व्यक्ति के मौत की भी जानकारी सामने आई रही है।
BREAKING: उत्तराखंड के रुड़की में भारी बारिश से एक मकान गिर गया है। मकान गिरने से 12 लोग मलबे में दब गए हैं, वहीं एक व्यक्ति के मौत की भी जानकारी सामने आई रही है। घटना रुड़की के भारापुर गांव की है, जहां भारी बारिश लोगों के लिए मुसीबत बनकर आई है।
भारी बारिश से मकान गिरते ही इलाके में चीख पुकार मच गई। घर गिरने की जानकारी जैसे ही आस-पास के लोगों को लगी उन्होंने मलबे में दबे हुए लोगों को बाहर निकालने की कोशिश शुरु कर दी। साथ ही प्रशासन को घटना की जानकारी दी गई।
रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटा प्रशासन
घटना की जानकारी मिलती ही पुलिस प्रशासन बचाव दल के साथ मौके पर पहुंचा और मोर्चा संभाल लिया। राहत और बचावकर्मी स्थानीय लोगों के साथ मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गए हैं।
दिल्ली में भी बारिश से गिरे मकान
उत्तराखंड के रुड़की ही नहीं देश की राजधानी दिल्ली में 3-4 जगह मकान गिरने की सूचना मिल रही है। बताया जा रहा है कि वो सभी पुराने मकान हैं। अभी किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली है। वहीं, दूसरी ओर आईटीओ से लक्ष्मी नगर का रास्ता पानी भरने से बंद हो गया है।
सब्जी मंडी इलाके में मकान गिरने की कॉल
दिल्ली के सब्जी मंडी इलाके में मकान गिरने की कॉल है। जानकारी मिल रही है कि दमकल की गाड़ियां भेजी गई है, लेकिन जाम की वजह से पहुंची नहीं है। फायर के पास 15 मिनट पहले की कॉल है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक सब्जी मंडी इलाके में एक मकान की छत गिरी है। एक शख्स के दबे होने की जानकारी है। दिल्ली पुलिस मौके पर मौजूद है।
Published By : Deepak Gupta
पब्लिश्ड 31 July 2024 at 21:53 IST