अपडेटेड 3 November 2024 at 10:56 IST

Road Accident: छत्तीसगढ़ में भीषण हादसा, अनियंत्रित होकर तालाब में गिरी गाड़ी; 8 लोगों की चली गई जान

Road Accident: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में एक एसयूवी बेकाबू होकर तालाब में जा गिरी। इस दुर्घटना में 8 लोगों की जान चली गई है।

Follow :  
×

Share


Road Accident | Image: PTI (Representational Image)

Road Accident: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है जहां एक एसयूवी बेकाबू होकर तालाब में जा गिरी। इस दुर्घटना में 8 लोगों की जान चली गई है।

बलरामपुर एसपी वैभव बांके के मुताबिक, बलरामपुर में एसयूवी कार के तालाब में गिरने से 8 लोगों की मौत हो गई। कार में सवार सभी लोग लारिमा से सूरजपुर जा रहे थे।

कैसे हुआ हादसा?

यह पूरा मामला शनिवार रात लगभग साढ़े 8 बजे का बताया जा रहा है। इससे पहले पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक, बलरामपुर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बूढ़ा बगीचा मुख्य मार्ग पर स्थित लडुआ मोड़ पर एक स्कार्पियो गाड़ी तालाब में गिर गई। इसमें सवार एक महिला और एक बालिका समेत छह लोगों की मौत की खबर थी। हालांकि अब इस दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर आठ हो गई है।

मृतकों में एक महिला और एक बच्ची शामिल

जानकारी के मुताबिक, सभी मृतक कुसमी थाना क्षेत्र के निवासी थे। इस दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों के मौत होने की खबर है। मृतकों में 1 महिला और 1 बच्ची भी शामिल है। हादसे में मृतकों की पहचान चंद्रावती, पति संजय मुंडा,कृति पिता संजय मुंडा 8 वर्ष, संजय मुंडा पिता वासुदेव, उदयनाथ पिता रामेश्वर, मंगल दास पिता धनश्याम मुंडा, भूपेंद्र पिता हरिलाल, अविनाश 18 वर्ष और वाहन चालक मुकेश दास के रूप में हुई है। राजपुर समुदाईक स्वास्थ्य केंद्र विकास खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर रामप्रसाद तिर्की ने मौत के आकड़ों की पुष्टि की है।

अनियंत्रित होकर तालाब में गिरी एसयूवी

पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना तब हुई जब बलरामपुर जिले के लरिमा गांव के निवासी वाहन में सवार होकर पड़ोसी सूरजपुर जिला जा रहे थे। एसयूवी जब लडुआ मोड़ के करीब पहुंची तब अनियंत्रित होकर तालाब में गिर गई। घटना की सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि ओवर स्पीडिंग की वजह से यह हादसा हुआ है।

यह भी पढ़ें: 'आप सभी के जीवन में यह पवित्र बंधन...', CM योगी ने दी भाई दूज की बधाई, लोगों के लिए की ये कामना

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 3 November 2024 at 10:56 IST