'आप सभी के जीवन में यह पवित्र बंधन...', CM योगी ने दी भाई दूज की बधाई, लोगों के लिए की ये कामना

उत्तर प्रदेश समेत देशभर में आज भाई दूज का पर्व मनाया जा रहा है। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
CM Yogi
सीएम योगी | Image: PTI

CM Yogi Greetings on Bhai Dooj: उत्तर प्रदेश समेत देशभर में आज भाई दूज का पर्व मनाया जा रहा है। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। साथ ही उन्होंने सभी के परिवार के लिए खुशहाली की कामना की।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने भैया दूज के मौके पर बधाई देते हुए सोशल मीडिया हैंडल 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) पर ट्वीट कर लिखा, 'भाई-बहन के अटूट स्नेह और समर्पण के प्रतीक, पावन पर्व 'भैया दूज' की सभी भाइयों-बहनों को हार्दिक बधाई! प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि आप सभी के जीवन में यह पवित्र बंधन सदा बना रहे। हर परिवार खुशहाली और प्रेम से आबद्ध रहे।'

बहनें भाई को तिलक लगाकर कराती हैं मुंह मीठा

भाई बहन के पवित्र बंधन का प्रतीक पर्व भाई दूज दिवाली के बाद मनाया जाता है। इस दिन बहनें अपने भाईयों के माथे पर तिलक लगाकर उनका मुंह मीठा कराती हैं। इसके साथ ही उनके लिए मंगलकामनाएं करती हैं।

क्यों मनाया जाता है भाई दूज?

पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक, कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को भाई-बहन के अटूट प्रेम के प्रतीक के रूप में भाई दूज का त्योहार मनाया जाता है। कहा जाता है कि इस दिन यमराज की बहन यमुना ने भाई को आदर सत्कार के साथ अपने घर आंमत्रित कर उसे भोजन कराया था। मालूम हो कि यमुना को सूर्य देव की पुत्री माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार, यमुना देवी सभी कष्टों को दूर करती हैं। यही वजह है कि यम द्वितीया के दिन यमुना नदी में स्नान करना और साथ ही यमुना और यमराज की पूजा करना फलदायी माना जाता है।

Advertisement

वहीं यमराज के वरदान के अनुसार, इस दिन जो व्यक्ति यमुना में स्नान करने के बाद यम की पूजा करता है वह मृत्यु के बाद यमलोक नहीं जाता है। 

यह भी पढ़ें: दिवाली से पहले आपका बयान... इतना सुनते ही राजपाल ने खो दिया आपा, रिपोर्टर से छीना मोबाइल और... VIDEO

Advertisement
Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड