अपडेटेड 27 August 2025 at 23:01 IST
Hair Oil: घर पर बनाएं ये सिर में लगाने वाला तेल, मिलेंगे लंबे बाल और जड़ें भी होंगी मजबूत; जरूर आजमाएं
बालों के लिए घर पर बनाएं तेल, हेयर ग्रोथ के साथ जड़ें भी मजबूत होंगी। जानें घर पर हेयर ऑयल बनाने की विधि और इसके फायदे।
Hair Oil: प्रदूषण और धूल-मिट्टी की वजह से ज्यादातर लोगों को बालों से जुड़ी समस्याएं हो जाती हैं। बाल रूखे होकर बेजान होने लगते हैं और हेयरफॉल की समस्या बढ़ जाती है। ऐसे में आप घर पर ही बालों के लिए तेल तैयार कर इस्तेमाल कर सकते हैं।
घर पर कैसे बनाएं हेयर ऑयल?
- 1 कप नारियल तेल
- 2 टेबलस्पून अरंडी का तेल
- 1 टेबलस्पून मेथी के दाने
- 10-12 करी पत्ते
- 1 टेबलस्पून आंवला पाउडर
- 1 टेबलस्पून प्याज का रस
- कुछ बूंदें विटामिन E कैप्सूल
तेल बनाने का तरीका
1. एक कढ़ाई में नारियल तेल और अरंडी के ऑयल को धीमी आंच पर गर्म करें।
2. इसमें मेथी दाने और आंवला पाउडर डालें और पकाएं।
3. जब यह हल्का सुनहरा हो जाए तो इसमें करी पत्ते डालें और पकाएं।
4. अब गैस बंद करने के बाद तेल को थोड़ा ठंडा करें और प्याज का रस और विटामिन E कैप्सूल मिलाएं।
5. इसके बाद इस तेल को छानकर कांच की बोतल में भर लें।
बालों में ये तेल कैसे लगाएं
1. इस तेल को हल्का गर्म करके उंगलियों की मदद से स्कैल्प और जड़ों से सिरों तक लगाएं और हल्के हाथ से मसाज करें।
2. तेल लगाने के कम से कम 1-2 घंटे बाद सिर को किसी माइल्ड शैंपू से धो लें।
3. ऐसा हफ्ते में 2-3 बार जरूर करें।
ये होममेड हेयर ऑयल लगाने से आपको कई फायदें मिलेंगे, इससे बालों का झड़ना कम होता है। हेयर ग्रोथ तेज होती है और डैंड्रफ से राहत मिलती है, साथ ही बालों की चमक बरकरार रहती है। घर पर बना हेयर ऑयल बालों की ग्रोथ और मजबूती के लिए एक नेचुरल और प्रभावी उपाय है। नियमित रूप से इस तेल का इस्तेमाल करने से बालों की समस्याओं से राहत मिल सकती है।
Published By : Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड 27 August 2025 at 23:01 IST