नशे का फैलता जाल, एक ही इंजेक्शन से ड्रग्स... त्रिपुरा में AIDS से 47 छात्रों की मौत की Inside Story

त्रिपुरा से जब ये खबर सामने आई कि राज्य में 800 से ज्यादा स्‍टूडेंट्स HIV पॉजिटिव पाए गए हैं और अबतक 47 की मौत हो चुकी है तो पूरा देश हैरान रह गया।

 
Follow :
HIV spread Tripura | Image: Pixabay

HIV spread in Tripura: त्रिपुरा से जब ये खबर सामने आई कि राज्य में 800 से ज्यादा स्‍टूडेंट्स HIV पॉजिटिव पाए गए हैं और अबतक 47 की मौत हो चुकी  है तो पूरा देश हैरान रह गया। यकीनन ये दिल दहला देने वाला मामला है। दरअसल त्रिपुरा राज्य एड्स कंट्रोल सोसाइटी (TSACS) ने एक रिपोर्ट पेश की है जिसके मुताबिक राज्य में 828 छात्र एचआईवी पॉजिटिव मिले हैं।

TSACS के अधिकारी के मुताबिक 572 छात्र अभी भी जीवित हैं और 47 छात्रों ने इस जानलेवा बीमारी के कारण दम तोड़ दिया है। इतना ही नहीं, अधिकारी की मानें तो संक्रमण से पीड़ित कई छात्र उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए देश के अलग-अलग प्रतिष्ठित संस्थानों में पढ़ाई करने के लिए त्रिपुरा से बाहर चले गए हैं।"

ड्रग्‍स के लिए इंजेक्शन का प्रयोग HIV का कारण

रिपोर्ट के मुताबिक त्रिपुरा एड्स नियंत्रण सोसाइटी ने 220 स्कूलों और 24 कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में ऐसे छात्रों की पहचान की है जो नशे के लिए इंजेक्शन वाली दवाएं लेते हैं। सोसायटी का ये भी कहना है उसी इंजेक्शन का प्रयोग बार-बार करने से बीमारी फैली है। वहीं TSACS के आंकड़ों से यह भी पता चला है कि लगभग हर दिन एचआईवी के पांच से सात नए मामले सामने आ रहे हैं।  

एचआईवी मामलों में वृद्धि के लिए नशीली दवाओं के दुरुपयोग को जिम्मेदार ठहराते हुए टीएसएसीएस ने कहा है कि ज्यादातर मामलों में संपन्न परिवारों के बच्चे एचआईवी से संक्रमित पाए गए हैं। ऐसे परिवार भी हैं जहां माता-पिता दोनों सरकारी नौकरी में हैं।

कैसे फैलता है HIV का संक्रमण

  • एचआईवी के फैलने की सबसे अहम कड़ी असुरक्षित यौन संबंध हैं।
  • इसके साथ ही एचआईवी का संक्रमण संक्रमित ब्लड के संपर्क में आने से भी हो सकता है।
  • इसके अलावा एचआईवी वायरस का फैलाव स्तनपान के द्वारा भी हो सकता है।
  • यह वायरस संक्रमित व्यक्ति की सुई किसी के साथ साझा करने पर भी फैल सकता है।

इसे भी पढ़ें- कैंसर-शुगर या फिर भूत का साया...20 रुपए के पानी से सब खत्म; कानपुर में पाखंडी बाबा का नया खेल, VIDEO

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 10 July 2024 at 12:37 IST