अपडेटेड 10 January 2026 at 09:55 IST

Hindi Diwas Sandesh 2026 : 'हिंदी सुकून है, हिंदी मेरी पहचान...', आज हिंदी दिवस के मौके पर अपनों को भेजें ये खास संदेश

Hindi Diwas Sandesh 2026: साल 2026 का 'हिंदी दिवस' केवल एक कैलेंडर की तारीख नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति का उत्सव है। 'हिंदी सुकून है, हिंदी मेरी पहचान है' सीधे तौर पर हर भारतीय के दिल को छूती है। भागदौड़ भरी इस डिजिटल दुनिया में, हिंदी वह सरल और मधुर भाषा है जो हमें अपनी जड़ों से जोड़े रखती है। इसलिए आज हिंदी दिवस के मौके पर अपनों को कुछ खास संदेश भेजें।

Follow :  
×

Share


Hindi Diwas Sandesh 2026 | Image: Freepik

Hindi Diwas Sandesh 2026:  हर साल 10 जनवरी का दिन दुनिया भर में बसे हिंदी प्रेमियों के लिए एक उत्सव की तरह होता है। विश्व हिंदी दिवस मात्र एक तिथि नहीं, बल्कि इस संकल्प का प्रतीक है कि हिंदी को केवल भारत की सीमाओं तक सीमित न रखकर इसे अंतरराष्ट्रीय मंच पर एक सशक्त पहचान दिलाई जाए। 

उसका मुख्य उद्देश्य दुनिया भर में हिंदी के प्रति जागरूकता पैदा करना और इसे वैश्विक संवाद की भाषा के रूप में स्थापित करना है। आपको बता दें, विश्व हिंदी दिवस की नींव 10 जनवरी 1975 को नागपुर में आयोजित पहले विश्व हिंदी सम्मेलन के साथ रखी गई थी।

उस ऐतिहासिक सम्मेलन में 30 देशों के 122 प्रतिनिधियों ने भाग लिया था, जिसका एक बड़ा सपना था कि हिंदी को संयुक्त राष्ट्र की आधिकारिक भाषाओं की सूची में शामिल कराना। अगर आप भी अपनों को एक खास संदेश देना चाहते हैं तो हम आपको इस लेख में हिंदी दिवस के खास मौके पर कुछ संदेशों के बारे में बताएंगे।

हिंदी दिवस के मौके पर अपनों को भेजें ये खास संदेश

हिंदी दिवस पर हमने ठाना है,
लोगों में हिंदी का स्वाभिमान जगाना है।
विश्व हिंदी दिवस की शुभकामनाएं

विविधताओं से भरे इस देश में
लगी भाषाओं की फुलवारी है,
इनमें हमको सबसे प्यारी
हिंदी मातृभाषा हमारी है।
विश्व हिंदी दिवस की शुभकामनाएं

हम सब का अभिमान है हिंदी
भारत देश की शान है हिंदी।
विश्व हिंदी दिवस की शुभकामनाएं।

कबीर का गायन है हिंदी,
सरल शब्दों में कहा जाए,
तो जीवन की परिभाषा है हिंदी।
विश्व हिंदी दिवस की शुभकामनाएं

ये भी पढ़ें - Shattila Ekadashi 2026 Zodiac Sign: षटतिला एकादशी के दिन 23 साल बाद बन रहा है अद्भुत संयोग, इन 4 राशियों को मिलेगा मनचाहा फल 

हिंदी का परचम पूरे विश्व में लहराना है,
जोर-शोर से हिंदी भाषा का डंका बजाना है।
इस हिंदी दिवस हमने यही ठाना है।
हिंदी दिवस 2025 की शुभकामनाएं।

हिंदी सिर्फ भाषा नहीं, हमारी पहचान है।
विश्व हिंदी दिवस 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं।

मां की लोरी से लेकर ज्ञान की बात, हिंदी ने सिखाया जीवन का हर पाठ
विश्व हिंदी दिवस का ये संदेश है महान, अपनाएं हिंदी, बढ़े देश की पहचान
ना सिर्फ भाषा, ये संस्कार है, हिंदी हर भारतीय का आधार है।

मेरी मां की लोरी हिंदी, मेरा पहला उजाला
मेरे देश की शान है हिंदी, मेरा स्वाभिमान खास।

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 10 January 2026 at 09:55 IST