अपडेटेड 10 January 2026 at 08:34 IST

Shattila Ekadashi 2026 Zodiac Sign: षटतिला एकादशी के दिन 23 साल बाद बन रहा है अद्भुत संयोग, इन 4 राशियों को मिलेगा मनचाहा फल

Shattila Ekadashi 2026 Zodiac Sign: हिंदू धर्म में षटतिला एकादशी को बेहद शुभ और उत्तम फलदायी माना जाता है। वहीं ये एकादशी मकर संक्रांति के दिन पड़ रही है। अब ऐसे में कुछ राशियां ऐसी हैं, जिन्हें उत्तम परिणाम मिल सकते हैं। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।

Shattila Ekadashi 2026 Zodiac Sign
Shattila Ekadashi 2026 Zodiac Sign | Image: Facebook

Shattila Ekadashi 2026 Zodiac Sign: हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का विशेष महत्व है, लेकिन माघ मास के कृष्ण पक्ष की षटतिला एकादशी का स्थान बेहद खास माना जाता है। वहीं इस साल की षटतिला एकादशी धार्मिक के साथ-साथ ज्योतिष दृष्टि से भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। 

इस साल 14 जनवरी 2026 को मनाई जाने वाली षटतिला एकादशी पर 23 वर्षों के बाद एक दुर्लभ और शुभ संयोग बन रहा है। ऐसा माना जा रहा है शुभ योग से कुछ राशियों पर भगवान विष्णु की कृपा बनी रहेगी और मनचाहे परिणाम भी मिलेंगे।

षटतिला एकादशी से मेष राशि वालों को लाभ 

मेष राशि के जातकों के लिए यह एकादशी वरदान साबित हो सकती है। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। कार्यक्षेत्र में आपके प्रदर्शन की सराहना होगी और पदोन्नति के योग बनेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने की संभावना है।

षटतिला एकादशी से सिंह राशि वालों को लाभ

सिंह राशि वालों के लिए यह समय आत्मविश्वास में वृद्धि लेकर आएगा। यदि आप निवेश की योजना बना रहे हैं, तो यह दिन श्रेष्ठ है। व्यापार में नए अनुबंध मिल सकते हैं जो भविष्य में लाभकारी सिद्ध होंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी और संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है।

Advertisement

षटतिला एकादशी से वृश्चिक राशि वालों को लाभ 

वृश्चिक राशि के जातकों को भगवान विष्णु की कृपा से मानसिक शांति और सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होगी। जो जातक नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें मनचाही कंपनी से प्रस्ताव मिल सकता है। स्वास्थ्य में सुधार होगा और कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलने के संकेत हैं।

ये भी पढ़ें - 10 January 2026 Ka Rashifal: आज इन राशियों पर शनि भारी! यात्रा में बरतनी होगी सतर्कता, जानें किसे होगा धन लाभ?

Advertisement

षटतिला एकादशी से कुंभ राशि वालों को लाभ 

कुंभ राशि वालों के लिए 23 साल बाद बना यह संयोग आर्थिक मजबूती लेकर आएगा। अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। विद्यार्थियों के लिए यह समय एकाग्रता बढ़ाने वाला और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता दिलाने वाला रहेगा।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 10 January 2026 at 08:34 IST