अपडेटेड 2 March 2025 at 15:31 IST

हाथों में मेहंदी, गले में दुपट्टा और सुटकेस में लाश...कांग्रेस पार्टी का ही है हिमानी नरवाल का हत्यारा? मां ने किया खुलासा

राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में दिखने के बाद सुर्खियों में आई कांग्रेस नेत्री हिमानी नरवाल की हत्या पर हरियाणा की राजनीति गरमा गई है।

Follow :  
×

Share


हाथों में मेहंदी, गले में दुपट्टा और सुटकेस में लाश...क्या कांग्रेस पार्टी का ही है हिमानी नरवाल का हत्यारा? मां ने किया सनसनीखेज खुलासा | Image: Instagram

राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में दिखने के बाद सुर्खियों में आई कांग्रेस नेत्री हिमानी नरवाल की हत्या पर हरियाणा की राजनीति गरमा गई है। हिमानी के परिवारवालों का कहना है कि जबतक उसके हत्यारे नहीं पकड़े जाते वो शक का अंतिम संस्‍कार नहीं करेंगे। वहीं दूसरी और पुलिस की जांच में चौकाने वाले खुलासे हुए हैं। जांच में हिमानी के शरीर पर काफी चोट के निशान मिले हैं। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि मौत से पहले हिमानी को बुरी तरह पीटा गया। उसके यातनाएं दी गईं और फिर गला घोंटकर मौत के घाट उतार दिया गया।

अब सवाल यह उठता है कि हिमानी नरवाल की दुश्‍मनी किससे थी जिसने उन्‍हें यतानाएं देकर मार डाला। आपको बता दें कि रोहतक के सांपला कस्बा के बस स्टैंड के पास 1 मार्च की सुबह नीले रंग का लावारिस सूटकेस मिला था। पुलिस ने जब सूटकेस खोला तो उसमें एक युवती का शव था। बाद में बॉडी के पहचान कांग्रेस नेत्री हिमानी नरवाल के तौर पर हुई थी।

हाथों में लगी थी मेहंदी

हिमानी के हाथों में मेहंदी लगी हुई थी। शरीर पर सफेद रंग का टॉप और लाल रंग का पैंट था। इसे लेकर कहा जा रहा है तीन दिन पहले वो दिल्‍ली में किसी की शादी में शामिल होने आई थीं। आपको बता दें कि सोनीपत के कथूरा गांव की रहने वाली हिमानी नरवाल हिमानी नरवाल रोहतक के सांसद दीपेंद्र हुड्डा सहित कई नेताओं के राजनीतिक कार्यक्रमों में शामिल थीं। वह कांग्रेस की रैलियों और सामाजिक कार्यक्रमों में हरियाणवी लोक कलाकारों के साथ प्रस्तुति देने के लिए जानी जाती थीं। इतना ही नहीं भारत जोड़ों यात्रा के दौरान हिमानी को राहुल गांधी के साथ भी देखा गया था।

मां ने जताया कांग्रेस पार्टी के किसी सदस्‍य पर शक

हिमानी नरवाल की मां सविता ने इंसाफ की मांग की है। मां ने हत्या कर शव सूटकेस में भरकर फेंकने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मेरी बेटी से लोग रंजिश रखते थे। लोगों को लगता था कि ये इतनी छोटी सी उम्र में कैसे इतनी आगे निकल गई। उन्होंने बेटी की हत्या के पीछे पार्टी के किसी सदस्य के ऊपर भी शक जताया है।

हिमानी की मां ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मेरी बेटी को न्याय मिलना चाहिए, क्योंकि मेरी बेटी ने छोटी सी उम्र में बहुत कुछ दांव पर लगाया था। जब उनसे पूछा गया कि हत्या के पीछे कौन हो सकता है? इस पर हिमानी की मां ने कहा कि मैं तो किसी को जानती नहीं हूं, लेकिन पार्टी के बहुत से लोग मेरे घर आते थे। ऐसे में इसके पीछे किसी का भी हाथ हो सकता है। सरकार और प्रशासन से अनुरोध है कि वो मेरी बेटी को न्याय दिलवाएं।

तीन दिन से नहीं था हिमानी से कोई संपर्क

हिमानी की मां ने कहा कि मैं बेटी के साथ 27 फरवरी की शाम 4 बजे तक थी। इसके बाद मैं घर से गई। 28 को फोन किया तो फोन बंद आ रहा था। काठमंडी में एक प्रोग्राम था, जिसमें हुड्डा साहब आने वाले थे। उस प्रोग्राम में उसे जाना भी था। मां ने बताया कि बेटी पिछले 10 वर्षों से कांग्रेस से जुड़ी थी। मेरी बेटी साफ-सुथरी राजनीति करना चाहती थी। मां ने कहा कि चुनाव और पार्टी ने मेरी बेटी की जान ले ली। मां सविता ने भूपिंदर हुड्‌डा की पत्नी पर फोन नहीं उठाने का आरोप लगाया।

कांग्रेस नेत्री हिमानी नरवाल की हत्या को लेकर पुलिस ने पांच टीम गठित की हैं। हिमानी के घर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि सुराग मिल सके। हिमानी के सोशल मीडिया अकाउंट भी खंगाले जा रहे हैं। हिमानी नरवाल कांग्रेस की एक सक्रिय कार्यकर्ता थी। पार्टी के हर बड़े कार्यक्रम में उनकी मौजूदगी रहती थी। राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' से भी वह जुड़ी हुई थीं। पुलिस लगाने की कोशिश कर रही है कि हिमानी की हत्या के पीछे साजिश या फिर कोई निजी रंजिश है।

इसे भी पढ़ें- मायावती का बड़ा एक्शन, भतीजे आकाश आनंद को सभी पदों से हटाया

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 2 March 2025 at 15:31 IST