Himachal Weather: 1901 के बाद से जनवरी में 9वीं बार सबसे कम वर्षा दर्ज

हिमाचल प्रदेश में एक जनवरी से एक फरवरी तक 85.3 मिलीमीटर की सामान्य वर्षा के मुकाबले 13.3 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई।

Follow :  
×

Share


Himachal Weather: 1901 के बाद से जनवरी में 9वीं बार सबसे कम वर्षा दर्ज | Image: ANI

हिमाचल प्रदेश में एक जनवरी से एक फरवरी तक 85.3 मिलीमीटर की सामान्य वर्षा के मुकाबले 13.3 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। इसके साथ ही राज्य में 1901 के बाद से साल के पहले महीने में नौवीं बार सबसे कम बारिश दर्ज की गई है। स्थानीय मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। जनवरी में अब तक की सबसे कम वर्षा 0.3 मिमी 1966 में दर्ज की गई थी, इसके बाद 2024 में 6.8 मिलीमीटर और 2018 में नौ मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।

मौसम विभाग ने दी जानकारी

मौसम विभाग ने कहा कि 84 प्रतिशत कम बारिश हुई। जनवरी में राज्य के सभी 12 जिलों में कम बारिश हुई, कुल्लू जिले में 76 प्रतिशत और हमीरपुर व ऊना जिलों में 95 प्रतिशत तक कम बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार लाहौल-स्पीति जिले में 77 प्रतिशत कम बारिश हुई, जबकि सोलन और किन्नौर में 93 प्रतिशत, चंबा में 88 प्रतिशत, मंडी में 85 प्रतिशत, शिमला में 82 प्रतिशत और सिरमौर में 80 प्रतिशत कम बारिश हुई।

ये भी पढ़ें - शिवसेना के दोनों गुटों में सुलह कराने को तैयार हूं, लेकिन पहले..: शिरसाट

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 2 February 2025 at 10:26 IST