अपडेटेड 16 March 2025 at 23:08 IST

Himachal Pradesh: बंबर ठाकुर पर हमले के सिलसिले में 3 गिरफ्तार

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर उनके आवास पर हुए हमले में कथित संलिप्तता के लिए तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Follow :  
×

Share


Himachal Pradesh: बंबर ठाकुर पर हमले के सिलसिले में 3 गिरफ्तार | Image: X

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर उनके आवास पर हुए हमले में कथित संलिप्तता के लिए तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। बिलासपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) संदीप धवल ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया गिरफ्तार किए गए लोगों में वह वाहन चालक भी शामिल है जिसने चार शूटरों को ठाकुर के घर के पास छोड़ा था। उन्होंने बताया कि वारदात में इस्तेमाल गाड़ी भी जब्त कर ली गई है।

पुलिस ने बताया कि…

ठाकुर पर 14 मार्च को उनकी पत्नी के सरकारी आवास पर चार हमलावरों ने हमला किया था। पुलिस ने बताया कि पैदल आये हमलावरों ने करीब 12 गोलियां चलाईं, जिसमें ठाकुर, उनके निजी सुरक्षा अधिकारी और एक समर्थक घायल हो गये।

ये भी पढ़ें - Fridman Podcast में पीएम मोदी बोले- 'हम जिस घर में रहते थे वहां...'

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 16 March 2025 at 23:08 IST