'CJP प्रोटेस्ट में है विदेशी फंडिंग, NIA से कराई जाए जांच', PIL पर विचार करने को सहमत हुआ दिल्ली हाईकोर्ट, कल करेगा सुनवाई
कॉकरोच जनता पार्टी के लगातार जारी विरोध-प्रदर्शन के बीच उस पर विदेशी फंडिंग का आरोप लगा है। मामले में शुक्रवार को सुनवाई होगी।
- भारत
- 3 min read
Delhi HC: राजधानी के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का विरोध-प्रदर्शन लगातार जारी है। इस बीच, आंदोलन को मिल रही कथित विदेशी फंडिंग के आरोपों के बाद मामला अदालत पहुंचा। दिल्ली हाईकोर्ट ने CJP प्रदर्शन की विदेशी फंडिंग की NIA से जांच कराने की मांग वाली जनहित याचिका (PIL) को स्वीकार कर लिया है।
अदालत इस मामले पर शुक्रवार यानी 24 जून को सुनवाई करने के लिए सहमत हुई है। याचिका में आरोप लगाया गया है कि हाल ही में हुआ संसद मार्च एक सुनियोजित साजिश था।
याचिकाकर्ता ने क्या कहा?
सतीश कुमार अग्रवाल की ओर से अधिवक्ता बरुण सिन्हा ने कोर्ट में याचिका दायर की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्य न्यायाधीश डीके उपाध्याय और न्यायमूर्ति तेजस करिया की डबल बेंच इस पर सुनवाई करेगी। याचिकाकर्ता का आरोप है कि CJP के प्रदर्शन ने पूरी दिल्ली को बंधक बना दिया है।
पीएम मोदी का बड़ा ऐलान
पेपर लीक के मुद्दे पर चौतरफा मचे घमासान के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सामने आए और बड़ा ऐलान किए। उन्होंने एक्स पर पोस्ट में कहा कि देश के युवाओं का हित और उनका भविष्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
'पेपर लीक की फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई'
उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ‘पेपर लीक के सभी मामलों में दोषियों को जल्द से जल्द कठोर दंड देने के लिए, केस के त्वरित निस्तारण के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स का गठन किया जाएगा। इस संबंध में निर्देश दे दिए गए हैं कि संबंधित विभाग आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। विद्यार्थियों के हितों को सुरक्षित करने के लिए, सरकार द्वारा लिए जा रहे निर्णयों की श्रृंखला में ये एक महत्वपूर्ण कदम है। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।’
राहुल गांधी का पलटवार
PM मोदी के इस ऐलान के तुरंत बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने आरोप लगाया कि आपने ही हमारे युवाओं के भविष्य को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया है। राहुल गांधी ने कहा कि आपने न सिर्फ हमारी शिक्षा प्रणाली पर पूरा कब्जा होने और उसे बर्बाद होने दिया, उसे बढ़ावा भी दिया और इसके जिम्मेदार हर व्यक्ति को संरक्षण दिया।
उन्होंने आगे कहा, 'छात्रों की मांगें साफ हैं कि धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटाएं। छात्रों से माफी मांगे। छात्रों के साथ हिंसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करें।'
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 23 July 2026 at 12:06 IST