अपडेटेड 9 June 2025 at 18:33 IST

Weather Update: दिल्ली-NCR लू की चपेट में, कब मिलेगी राहत? उत्तर भारत में हीट वेव को लेकर IMD ने कहां-कहां जारी किया रेड अलर्ट

उत्तर भारत भीषण गर्मी की चपेट में है। राजधानी दिल्ली में सोमवार को तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Follow :  
×

Share


दिल्ली में भीषण गर्मी | Image: ANI

Delhi heatwave June 2025: उत्तर भारत भीषण गर्मी की चपेट में है। राजधानी दिल्ली में सोमवार (9 जून) को तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, आने वाले दिनों में तापमान 44 डिग्री तक पहुंचने की संभावना जताई गई है। IMD ने दिल्ली के लिए हीटवेव की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा, 3 से 4 दिन का येलो अलर्ट जारी किया है। वायु गुणवत्ता भी ‘खराब’ श्रेणी में बनी हुई है, सोमवार सुबह AQI 219 दर्ज किया गया।

राजस्थान के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिमी राजस्थान में लू की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। वहीं, उत्तर प्रदेश के बांदा, प्रयागराज, झांसी, इटावा, वाराणसी जैसे 20 जिलों में हीटवेव का अलर्ट है। ब्रज और बुंदेलखंड क्षेत्र में धूलभरी हवाओं के साथ लू का असर 11 जून तक बने रहने की संभावना है।

IMD ने दी हीटवेव की चेतावनी

बिहार में अगले दो दिनों में तापमान में 2-4 डिग्री की बढ़ोतरी होगी। हालांकि 11 जून से मानसून के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन सकती हैं। असम के कई जिलों में 2.6 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। बारिश में कमी जरूर आई है, लेकिन जलस्तर अभी भी खतरे की सीमा के पास है। IMD एक्ट पर पोस्ट कर उष्ण लहर (Heat Wave) के लिए उपमंडलीय मौसम चेतावनी जारी की है।

दक्षिण भारत में हल्की बारिश

तेलंगाना, मराठवाड़ा और अंडमान-निकोबार में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। उत्तर भारत में 12 जून को कुछ हिस्सों में राहत भरी बारिश हो सकती है, लेकिन उससे पहले लू और गर्मी से बचाव जरूरी है।

IMD ने लोगों को दी सलाह, शेयर किया खास वीडियो 

IMD ने लोगों को धूप में बाहर निकलने से बचने, पानी ज्यादा पीने और हल्के कपड़े पहनने की सलाह दी है। स्कूल, बुजुर्ग और बच्चों को विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। जून का महीना देशभर में मौसम की सख्त परीक्षा ले रहा है। जहां कुछ हिस्सों में गर्मी का कहर जारी है, वहीं असम जैसे राज्यों में बाढ़ राहत कार्यों की चुनौती सामने है। मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करना इस समय सबसे जरूरी है।

कब बदलेगा मौसम का मिजाज

IMD के अनुसार उत्तर-पश्चिम भारत में अभी बारिश की कोई संभावना नहीं है। 11 से 14 जून के दौरान उत्तराखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में, 13 और 14 जून को हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और 14 जून को पंजाब में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 7 दिनों के लिए पूर्वोतर भारत के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की आशंका जताई है। 

यह भी पढ़ें : दुनिया में वो कौन सी जगह है जहां आसमान से बरसती हैं मछलियां

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 9 June 2025 at 17:44 IST