तमिलनाडु चुनाव में विजय की बंपर जीत, MNM प्रमुख कमल हासन ने MK स्टालिन को दिया अपना समर्थन; बोले- 'फिर से लड़ेंगे और...'

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में तमिलनाडु के लोगों ने सभी को चौंका दिया। सुपरस्टार विजय की पार्टी टीवीके राज्य में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। इस चुनाव में मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन को जबरदस्त हार का समाना करना पड़ा। इस बीच कमाल हसन ने स्टालिन को अपना समर्थन दिया है।

Follow :  
×

Share


MNM प्रमुख कमल हासन ने MK स्टालिन को दिया अपना समर्थन | Image: ANI

2026 तमिलनाडु विधानसभा चुनाव ने सभी को चौंका दिया है। इस चुनाव में सुपरस्टार अभिनेता विजय थलापति की पार्टी तमिलगा वेट्री कज़गम (टीवीके) सबसे बड़ी पार्टी बनाकर उभरी है। इस नजीते के बाद विजय को तमिलनाडु का भावी मुख्यमंत्री माना जा रहा है। चुनाव आयोग के अनुसार अभी तक उनकी पार्टी सूबे में करीब 100 से अधिक सीटें अपने नाम कर चुकी। 

तमिलनाडु में टीवीके के शानदार प्रदर्शन के बीच मक्कल नीधि मैयम (एमएनएम) के अध्यक्ष और सांसद कमल हसन ने सोमवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन को अपना समर्थन दिया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा 'न ही वह हार से निराश होने वालों में से है। वह फिर से लड़ेगा। वह फिर से जीतेगा।'

कमल हासन ने MK स्टालिन को दिया अपना समर्थन

DMK नेतृत्व वाला गठबंधन (SPA) मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन की जबरदस्त हार के बाद मक्कल नीधि मैयम (एमएनएम) के अध्यक्ष और सांसद कमल हासन ने एमके स्टालिन को अपना समर्थन दिया है। उन्होंने एक्स पर लिखते हुए कहा 'लोकतांत्रिक राजनीति में चुनाव महज एक हिस्सा हैं। मेरे प्रिय मित्र, द्रविड़ मुन्नेत्र कज़गम के नेता, श्रीमान एमके स्टालिन, वह जीत पर घमंड करने वालों में से नहीं है। न ही वह हार से निराश होने वालों में से है। वह फिर से लड़ेगा। वह फिर से जीतेगा।'

एमके स्टालिन अपनी सीट से हरे

कमाल  सहन का एक्स पोस्ट तब आया है, जब तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन को कोलाथुर स्थित अपने गढ़ में नवगठित तमिलगा वेट्री कज़गम (टीवीके) के उम्मीदवार वीएस बाबू से हार का सामना करना पड़ा। सोमवार को हुए एक बेहद करीबी मुकाबले में बाबू ने 8,795 वोटों के अंतर से जीत हासिल की। भारत निर्वाचन आयोग के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, ईवीएम की 22वें राउंड की मतगणना के बाद, बाबू को 82,997 वोट मिले, जबकि स्टालिन को 74,202 वोट प्राप्त हुए।

टीवीके तमिलनाडु की सबसे बड़ी पार्टी

चुनाव आयोग के नवीनतम आंकड़ों में नवगठित पार्टी के लिए जबरदस्त उछाल का संकेत दिखा है, 234 विधानसभा सीटों में टीवीके ने 101 सीटें जीतकर और 6 सीटों पर बढ़त हासिल की है। वहीं, सत्ताधारी डीएमके 56 जीत और 4 बढ़त के साथ दूसरे स्थान पर पिछड़ रही है, जबकि एआईएडीएमके गठबंधन 45 जीत और 2 बढ़त के साथ तीसरे स्थान पर है। कांग्रेस ने 5 सीटें अपने नाम किए।

पहली बार DMK और AIDMK सत्ता से बाहर

तमिलनाडु में टीवीके की जीत एक ऐतिहासिक बदलाव का संकेत है, क्योंकि तमिलनाडु में जून 1977 के बाद पहली बार द्रविड़ मुन्नेत्र कज़गम (डीएमके) और अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुन्नेत्र कज़गम (एआईएडीएमके) के प्रभुत्व से मुक्त सरकार बनना तय है। 

ये भी पढ़ें: पहली कैबिनेट की बैठक में ही आयुष्मान भारत योजना को हरी झंडी दिखाई जाएगी, बंगाल में जीत के बाद PM मोदी का बड़ा ऐलान

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 4 May 2026 at 22:51 IST