पहली कैबिनेट की बैठक में ही आयुष्मान भारत योजना को हरी झंडी दिखाई जाएगी, बंगाल में जीत के बाद PM मोदी का बड़ा ऐलान
2026 पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में BJP ने बंपर जीत दर्ज की है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल चुनावों में जीत का जश्न मनाने के लिए पार्टी मुख्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा 'पहली कैबिनेट की बैठक में ही आयुष्मान भारत योजना को हरी झंडी दिखाई जाएगी।
- चुनाव न्यूज़
- 3 min read

पश्चिम बंगाल में इस बार 'खेला' हो गया है। सूबे में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है और टीएमसी सत्ता से बाहर हो गई। पश्चिम बंगाल पर शानदार जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल चुनावों में जीत का जश्न मनाने के लिए पार्टी मुख्यालय पहुंचे। इस बीच पार्टी मुख्यालय से पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा ' पश्चिम बंगाल की पहली कैबिनेट की बैठक में ही आयुष्मान भारत योजना को हरी झंडी दिखाई जाएगी'
पहली कैबिनेट में ही आयुष्मान भारत योजना को हरि झंडी
नई दिल्ली पार्टी मुख्यालय से पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा ‘बंगाल के भविष्य की एक ऐसी यात्रा शुरू हो रही है जहां विकास, अटूट विश्वास और नई उम्मीदें कदम से कदम मिलाकर चलेंगी। मैं आज हर बंगालवासी को भरोसा देता हूं, बंगाल के बेहतर भविष्य के लिए, भाजपा दिन-रात एक कर देगी। बंगाल में अब महिलाओं को सुरक्षा का माहौल मिलेगा, युवाओं को रोजगार मिलेगा, पलायन रुकेगा।’
आगे पीएम मोदी ने कहा 'पहली कैबिनेट में ही आयुष्मान भारत योजना को हरि झंडी दिखाई जाएगी और घुसपैठियों के खिलाफ भी सख्त से सख्त कार्रवाई होगी।'
नारी शक्ति वंदन संशोधन का किया जिक्र
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "विकसित भारत के निर्माण का एक और महत्वपूर्ण स्तंभ भारत की नारी शक्ति है। नारी शक्ति अब विकसित भारत के निर्माण में तेजी से आगे बढ़ रही है। लेकिन नारी शक्ति की इस रफ्तार को कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने कुछ दिन पहले रोकने का काम किया है।'
Advertisement
आगे उन्होंने कहा 'इन नारी विरोधी दलों ने संसद में नारी शक्ति वंदन संशोधन को पास नहीं होने दिया और इसलिए मैंने कुछ दिन पहले कहा भी था कि महिलाओं के आरक्षण का विरोध करने वाले ऐसा दलों को महिलाओं का आक्रोश झेलना पड़ेगा। आज कांग्रेस, TMC और DMK को बहनों और बेटियों ने सजा दी है...मुझे विश्वास है कि केरलम की बहनें भी अगले चुनावों में कांग्रेस को सबक जरूर सिखाएगी।'