Haryana: जींद में रेलवे कर्मचारी की पीट-पीटकर हत्या, पुलिस ने दी जानकारी

हरियाणा के जींद में रेलवे फाटक पर तैनात एक ‘गेटमैन’ की कुछ लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

Follow :  
×

Share


Haryana: जींद में रेलवे कर्मचारी की पीट-पीटकर हत्या, पुलिस ने दी जानकारी | Image: PTI

हरियाणा के जींद में रेलवे फाटक पर तैनात एक ‘गेटमैन’ की कुछ लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान जामनी गांव के निवासी मुनीष (38) के रूप में हुई है और वह सिल्लाखेडी गांव के रेलवे फाटक पर तैनात था।

पुलिस के एक अधिकारी ने दी जानकारी

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद सफीदों के पुलिस अधीक्षक गौरव शर्मा मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। गौरव शर्मा ने बताया कि मुनीष कुमार वर्ष 2013 से सिल्लाखेडी गांव स्थित रेलवे फाटक पर बतौर ‘गेटमैन’ तैनात था और शुक्रवार दोपहर बाद अपने घर से ड्यूटी पर आया था।

उन्होंने बताया कि रात को मुनीष की कुछ युवकों के साथ कहासुनी हुई, जिसके बाद आरोपी युवकों ने ‘गेटमैन’ पर डंडों से हमला कर दिया। अधिकारी ने बताया कि हमले में बुरी तरह घायल मुनीष को कुछ लोगों ने एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गयी है।

ये भी पढ़ें - क्या 30 की उम्र के बाद हाइट बढ़ सकती है?

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 8 February 2025 at 18:19 IST