अपडेटेड 16 April 2024 at 14:52 IST

BREAKING: गुरुग्राम के स्कूल में भीषण आग लगने से अफरातफरी, आसमान में उठा धुएं का गुबार, VIDEO

हरियाणा: गुरुग्राम के एक निजी स्कूल में भीषण आग लग गई, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Follow :  
×

Share


गुरुग्राम के स्कूल में भीषण आग | Image: video grab/ani/x

Haryana School Fire:  आग गुरुग्राम के सेक्टर-37 स्थित एक निजी स्कूल में मंगलवार सुबह लगी। हड़कंप मच गया तुरंत सूचना दमकल विभाग को दी गई।  जिसके बाद तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। बताया जा रहा है कि आग गुरुग्राम के पब्लिक स्कूल के यूनिफॉर्म स्टोर में लगी।

अच्छी बात ये रही कि इस दौरान स्कूल में बच्चे नहीं थे। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। वजह का पता नहीं चला है हालांकि अंदेशा है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी। इसका फुटेज सामने आया है जिसमें दिख रहा है कि बहुमंजिला इमारत के ग्राउंड फ्लोर से आग की लपटें उठ रही हैं और धुएं का गुबार आकाश की ओर बढ़ता देखा जा सकती है। 

अष्टमी के कारण बची जान

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अष्टमी की वजह से बच्चों को देरी से बुलाया गया था इसलिए कोई हताहत नहीं हुआ। बच्चे स्कूल में मौजूद नहीं थी।अष्टमी के कारण स्कूल का समय बदला गया था। इससे बच्चे देरी से आए। 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई जा सकी।

ये भी पढ़ें- MP News: रीवा के बोरवेल में फंसा मासूम, 15 घंटे से राहत और बचाव का काम जारी

Published By : Kiran Rai

पब्लिश्ड 16 April 2024 at 14:03 IST