Haryana: नायब सैनी ने खोले घर के दरवाजे, हर व्यक्ति से सीधा संवाद...चुनाव से पहले खेल रहे बड़ा दांव

हरियाणा के CM नायब सिंह सैनी ने अपने आवास संत कबीर कुटीर के दरवाजे जनता के लिए खोल रखे हैं। हर दिन मुख्यमंत्री के आवास पर जनता दरबार लगता है।

Follow :  
×

Share


हरियाणा के लोगों की अपील सुनते हुए CM नायब सैनी। | Image: Facebook

Haryana News: हरियाणा में अगले कुछ महीने में विधानसभा के चुनाव हैं और राज्य में हर चुनौती को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी बेहतर तरीके से समझ रही है। बीते दिनों बिप्लब देव की जगह सतीश पूनिया को हरियाणा का प्रभारी बनाए जाने के पीछे भी बीजेपी की यही सोच रही होगी। हरियाणा में अभी से सत्तारूढ़ पार्टी चुनावी मोड में आ चुकी है और आगे हर वो दांव खेला जाएगा, जिसमें वोट बंटोरने और पार्टी को मजबूत करने की गुंजाइश होगी। खैर, बीजेपी को तीसरी बार सत्ता में पहुंचाने के लिए महीनों पहले से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पिच तैयार करने में लगे हैं और उन्होंने इस सियासत की पिच को अपने घर के मैदान में ही बना लिया है।

विधानसभा चुनाव हरियाणा में नायब सिंह सैनी के सामने दूसरी बड़ी परीक्षा होगी। पहली परीक्षा में उनके नेतृत्व में बीजेपी बेहतरीन प्रदर्शन कर नहीं पाई है। इसमें एक चीज को भी समझना होगी कि नायब सिंह सैनी को हरियाणा की कमान लोकसभा चुनावों से ठीक पहले मिली थी। जाटों में नाराजगी, किसान आंदोलन का प्रभाव, पहलवानों के प्रदर्शन जैसे तमाम मुद्दों के बावजूद हरियाणा में सैनी ने बीजेपी को काफी हद का संभाला भी। लोकसभा की 5 सीटें बीजेपी के खाते में रहीं। अब दूसरी परीक्षा सैनी के सामने विधानसभा चुनाव की है, जो सबसे बड़ी है। यही असली परीक्षा है, जिसकी कठिनाई को देखकर नायब सिंह सैनी बड़ा दांव खेल रहे हैं।

चुनावों से पहले बड़ा दांव खेल रहे सैनी

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपने आवास संत कबीर कुटीर के दरवाजे जनता के लिए खोल रखे हैं। हर दिन मुख्यमंत्री के आवास पर जनता दरबार लगता है। सैनी हर व्यक्ति को अपना परिजन कहकर बुलाते हैं। उन्होंने साफ कह रखा है कि मुख्यमंत्री आवास संत कबीर कुटीर के दरवाजे आप सभी के लिए सातों दिन 24 घंटे खुले हैं।

मुख्यमंत्री की कोशिश यही है कि जनता से संवाद के जरिए संपर्क बढ़ाया जाए। नायब सैनी हर दिन अपने घर लोगों की शिकायतें सुनते हैं। इस दौरान जनता का हाल-चाल भी जाना जाता है। मुख्यमंत्री मौके पर ही अधिकारियों को जनता की समस्या के निवारण के लिए जरूरी दिशा निर्देश देते हैं। लोकसभा चुनावों के बाद से CM सैनी लगातार जनसंपर्क को विस्तार दे रहे हैं। लोगों की भीड़ भी नायब सिंह सैनी के घर तक पहुंच रही है। अगर यही भीड़ एक बड़ी ताकत बनती है तो सैनी की कुर्सी की सुरक्षा खुद बा खुद हो जाएगी।

यह भी पढ़ें: नुपूर शर्मा 2 साल में पहली बार सार्वजनिक मंच पर आईं... राहुल को भी जवाब

Published By : Amit Bajpayee

पब्लिश्ड 7 July 2024 at 13:20 IST