एक दूसरे को KISS किया, अश्‍लील इशारे किए और...हरिद्वार के हर की पैड़ी में बागपत के 4 लड़कों ने किया हुड़दंग; पुलिस गंगा घाट से किया गिरफ्तार

हरिद्वार में यूपी के बागपत से आए चार युवकों ने शराब के नशे में अश्लीलता की सारे हदें पार कर दीं। शराब के नशे में चारों आरोपी युवक हर की पैड़ी पर स्नान के दौरान एक दूसरे को किस करते हुए अश्लील हरकत करते हुए दिखाई दिए।

 
Follow :
एक दूसरे को KISS किया, अश्‍लील इशारे किए और...हरिद्वार के हर की पैड़ी में बागपत के 4 लड़कों ने किया हुड़दग; पुलिस गंगा घाट से किया गिरफ्तार | Image: Video Grab

हरिद्वार में यूपी के बागपत से आए चार युवकों ने शराब के नशे में अश्लीलता की सारे हदें पार कर दीं। शराब के नशे में चारों आरोपी युवक हर की पैड़ी पर स्नान के दौरान एक दूसरे को किस करते हुए अश्लील हरकत करते हुए दिखाई दिए। तीर्थ पुरोहितों उज्जवल पंडित ने युवकों को रोककर पुलिस को सूचना दी। पुलिस को देख कुछ युवक भागने का प्रयास करने लगे। तब स्थानीय दुकानदारों और पुलिस ने मिलकर चार आरोपितों को पकड़ लिया।

उनकी पहचान राजीव, विपिन, कपिल शर्मा और विकास निवासीगण नूरपुर खालसा, बागपत, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि सभी आरोपितों का चालान कर दिया गया है।

तीर्थ पुरोहित उज्जवल पंडित ने की सख्त निगरानी बढ़ाने की मांग

तीर्थ पुरोहित उज्जवल पंडित ने हरकी पैड़ी और आसपास के क्षेत्रों में सख्त निगरानी बढ़ाने की मांग की है। हरकी पैड़ी चौकी प्रभारी संजीत कंडारी ने बताया कि राजीव, ⁠विपिन, ⁠कपिल शर्मा और ⁠विकास, निवासी खालसा, खेकड़ा बागपत यूपी को गिरफ्तार कर उनका चालान किया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि हरकी पैड़ी क्षेत्र में हुड़दंग और अभद्रता करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

साधु-संतों और पुरोहितों में भारी आक्रोश

घटना के बाद तीर्थ पुरोहित उज्ज्वल पंडित और अन्य संतों ने कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि मां गंगा के तट पर ऐसी अश्लीलता और नशा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुरोहितों ने मांग की है कि यात्रा सीजन के दौरान घाटों पर नियमित गश्त और सीसीटीवी निगरानी बढ़ाई जाए ताकि असामाजिक तत्व शहर की छवि खराब न कर सकें।

तीर्थ पुरोहित उज्ज्वल पंडित ने कहा- गंगा तट पर अश्लीलता और नशा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने लोगों से क्षेत्रवाद फैलाने वाले बयानों से बचने और संयम बरतने की अपील की है।

इसे भी पढ़ें- Nikki Bhati Murder Case: सच दबा या समझौते ने छीन ली जुबान, जो बहन मांग रही थी इंसाफ कोर्ट में उसी ने पलट दिया बयान; सवाल- फिर कातिल कौन?

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 28 May 2026 at 14:30 IST